अब न रहें इस काम के लिए Apple के भरोसे!
IPhone पर आया बड़ा Bug क्या आप भी पिछले कुछ दिनों से अपने आईफोन पर इस समस्या का सामना कर रहे हैं?
तो बता दें कि ये एक बग की वजह से हो रहा है।
कंपनी भी इसे फिक्स करने पर काम कर रही है।
चलिए इसके बारे में जानें... क्या आप भी एप्पल आईफोन का यूज कर रहे हैं?
तो आपके लिए बड़ी खबर है।
पिछले कुछ दिनों से कई आईफोन्स पर एक बग देखने को मिल रहा है जिससे हजारों यूजर्स परेशान हैं और लगातार इसकी रिपोर्ट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कई iPhone यूजर्स ने दावा किया है कि उनके अलार्म ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।
हमने जब अपनी टीम के कुछ साथियों से इसके बारे में बात की तो पता चला कि उन्हें भी ये समस्या आ रही है।
हालांकि Apple का कहना है कि कंपनी को इस बग के बारे में पता है और वह इसे ठीक करने पर काम कर रहा है।
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि उन्हें पता चला है कि यह समस्या आईफोन पर अटेंशन अवेयर एक्सेसिबिलिटी फीचर से हो रही है।
अगर यूजर डिवाइस को देख रहा है तो यह फीचर iPhone के अलर्ट की वॉल्यूम को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है लेकिन अभी यही फीचर समस्या पैदा कर रहा है।
अलार्म वॉल्यूम को कम कर रहा है ये फीचर सोशल मीडिया पर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अटेंशन अवेयर फीचर गलत तरीके से साउंड का पता लगा रहा है और अलार्म वॉल्यूम को कम कर रहा है, तब भी जब iPhone यूजर्स सो रहे हों।
हालांकि, Apple ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि क्या यही फीचर समस्या का कारण है।
ऐसे कर सकते हैं बग को फिक्स जिन यूजर्स को समस्या आ रही है वे इसे ठीक करने के लिए अटेंशन अवेयर फीचर को अगले अपडेट तक बंद भी कर सकते हैं।
फीचर को ऑफ करने के लिए, iPhone पर सेटिंग्स ओपन करें, फेस आईडी और पासकोड पर टैप करें और फिर अटेंशन अवेयर फीचर्स ऑप्शन पर जाएं और इसे बंद कर दें।
पिछले हफ्ते आई थी ये समस्या पिछले हफ्ते भी आईफोन पर एक बड़ी समस्या देखने को मिली थी।
कई यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉक हो गए थे।
इस आउटेज के बाद कुछ iPhone यूजर्स को सभी डिवाइस और सर्विस पर अपने पासवर्ड को रीसेट करना पड़ा।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बताया कि उन्हें Macs, iPhones, iPads और अन्य Apple डिवाइस पर उनकी Apple ID से अचानक साइन आउट कर दिया गया।
जब उन्होंने अपने मौजूदा पासवर्ड के साथ वापस साइन इन करने की कोशिश की तो उन्हें एक्सेस से इनकार कर दिया।
Article Advertisement
Technology
अब न रहें इस काम के लिए Apple के भरोसे! IPhone पर आया बड़ा Bug
अब न रहें इस काम के लिए Apple के भरोसे! IPhone पर आया बड़ा Bug क्या आप भी पिछले कुछ दिनों से अपने आईफोन पर इस समस्या का सामना कर रहे हैं? तो बता दें कि ये एक बग की वजह से हो रहा है। कंपनी भी इसे फिक्स करने पर काम कर रही है। चलिए इसके बारे में जानें... क्या आप भी एप्पल आईफोन का यूज कर रहे हैं? तो आपक

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
Digital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचें

Technology
WhatsApp में बड़ा बदलाव: अब चैटिंग का तरीका बदलने वाला है, जानिए नए फीचर्स से क्या बदलेगा

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
