विराट कोहली पर अमित मिश्रा ने लगाया बड़ा आरोप, गौतम के साथ विवाद पर दिया ‘गंभीर’ बयान आईपीएल 2023 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुए विवाद को लेकर अब अमित मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है।
अमित मिश्रा ने कोहली पर आरोप भी लगाया है।
आईपीएल के दौरान हुए विराट कोहली और गौतम गंभीर के झगड़े को हर कोई जानता है।
आईपीएल 2023 में जब गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर थे तब आरसीबी के साथ खेले गए एक मैच के बाद कोहली और गंभीर के बीच कहासुनी हो गई थी।
जिसके बाद आईपीएल 2024 के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच का ये विवाद खत्म होता हुआ दिखाई दिया।
केकेआर और आरसीबी के एक मैच से पहले इन दोनों खिलाड़ियों को मैदान पर एक-दूसरे से बातचीत करते हुए देखा गया था।
वहीं अब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी अमित मिश्रा ने कोहली पर एक बड़ा आरोप लगाया है।
कोहली ने नहीं गंभीर ने किया था विवाद खत्म शुभांकर मिश्रा के साथ पॉकास्ट के दौरान बातचीत करते हुए अमित मिश्रा ने बताया कि गौतम गंभीर की अच्छी बात ये थी कि वे खुद कोहली के पास गए थे।
गंभीर ने कोहली से उनका और उनके परिवार का हालचाल जाना था।
जबकि कोहली को गंभीर के पास जाकर इस विवाद को खत्म करना चाहिए था।
उस समय गौतम ने बड़ा दिल दिखाया और झगड़े को खत्म करके कोहली से बातचीत की।
जबकि कोहली को कहना चाहिए था गौती भाई चलो झगड़ा खत्म करते हैं।
अब टीम में एक साथ दिखेंगे कोहली-गंभीर गौतम गंभीर अब टीम इंडिया के नए हेड कोच बन चुके हैं।
अपने कार्यकाल की शुरुआत गंभीर श्रीलंका के साथ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज से करने वाले हैं।
टीम का कोच बनने के बाद अब विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-साथ जरूर दिखाई देंगे।
कोहली जो विश्व कप के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, वो अब वनडे और टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।
अब देखने वाली बात होगी कि कैसे ये दोनों एक-दूसरे के साथ तालमेल बैठाते हैं।
Article Advertisement
Sports
विराट कोहली पर अमित मिश्रा ने लगाया बड़ा आरोप, गौतम के साथ विवाद पर दिया ‘गंभीर’ बयान
विराट कोहली पर अमित मिश्रा ने लगाया बड़ा आरोप, गौतम के साथ विवाद पर दिया ‘गंभीर’ बयान आईपीएल 2023 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुए विवाद को लेकर अब अमित मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। अमित मिश्रा ने कोहली पर आरोप भी लगाया है। आईपीएल के दौरान हुए विराट कोहली और गौतम गंभीर के झगड़े को हर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
