चौसा. बच्चों को कुपोषण और एनीमिया से बचाने तथा उनके संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए चौसा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार को कृमि मुक्ति अभियान चलाया गया।
इस दौरान एल्बेंडाजोल की दवा एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों को दी गई।
कन्या मध्य विद्यालय चौसा में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक विजय पासवान ने किया।
उन्होंने स्वयं विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की।
बाल संसद के शिक्षक संयोजक संजय कुमार सुमन ने कहा कि पेट में कृमि होने से बच्चे कुपोषित हो जाते हैं और उनमें खून की कमी हो जाती है, जिससे वे कमजोर होने लगते हैं।
दवा खिलाने से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार होता है।
कृमि मुक्ति से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और एनीमिया पर नियंत्रण रहता है।
उन्होंने बताया कि मॉप-अप राउंड (जो बच्चे छूट गए हैं) अब 19 अगस्त को आयोजित किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा छूट न सके।
शिक्षक कल्पना कुमारी ने कहा कि सरकार की यह पहल सराहनीय है, क्योंकि कई अभिभावक समय पर बच्चों को कृमि की दवा नहीं दे पाते।
स्कूलों, आंगनबाड़ियों और अन्य संसाधनों के माध्यम से सरकार द्वारा नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराने से भारत के नौनिहाल स्वस्थ रहेंगे।
उन्होंने चेतावनी दी कि इस दवा का सेवन नहीं करने से पेट में कृमि हो जाते हैं, जिससे बच्चों में खून की कमी और कुपोषण जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसका असर बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास पर पड़ता है।
इस अवसर पर शिक्षक बीरबल पासवान, कुमारी रानी, बलिस्टर कुमार यादव, सुशीला कुमारी, रेखा कुमारी समेत कई शिक्षक मौजूद थे।
Bihar
चौसा में बच्चों को कृमि मुक्ति हेतु एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई
Published: 17/09/2025, 02:04:02 pm•16 views•Seemanchal Live
चौसा. बच्चों को कुपोषण और एनीमिया से बचाने तथा उनके संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए चौसा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार को कृमि मुक्ति अभियान चलाया गया। इस दौरान एल्बेंडाजोल की दवा एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों को दी गई। कन्या मध्य विद्यालय चौसा में कार्य

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Bihar
पटना में 'भारत रत्न' का बिगुल, नीतीश कुमार के सम्मान की मांग ने बढ़ाई सियासी हलचल! पोस्टर ने छेड़ी नई बहस, कार्यकर्ताओं ने की 'सेवक' की पुकार

Bihar
बिहार में पर्यटन को नई उड़ान: 15 जुलाई से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी

Tender
अररिया जिला प्रशासन के टेंडर पोर्टल पर नई टेंडर जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


