स्कूल में घुसकर AK-47 से की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, अब गैंगस्टर कुणाल सिंह को उम्रकैद मोतीहारी पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से कुख्यात आरोपी कुणाल सिंह को काफी जद्दोजहद के बाद गिरफ्तार किया था।
वहीं अब कोर्ट ने कुणाल को आजीवन कारावास की सजा सुना दी है।
पूर्वी चंपारण ज़िले के कुख्यात शूटर कुणाल सिंह को मोतीहारी कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मोतीहारी पुलिस ने कुणाल सिंह के घर से AK-47 समेत कई हथियार बरामद किए थे।
इस मामले में दोषी करार देते हुए मोतीहारी कोर्ट ने कुणाल सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
इसके अलावा कोर्ट ने कुणाल पर 42 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
11 लोगों ने दी गवाही जानकारी के अनुसार मोतीहारी अपर लोक अभियोजक सुभाष चंद यादव ने 11 गवाहों को न्यायालय में प्रस्तुत कर अभियोजन पक्ष प्रस्तुत किया।
साथ ही बचाव पक्ष के वकील कन्हैया प्रसाद सिंह ने भी अपना पक्ष रखा।
इसी क्रम में 7 मई को कुख्यात कुणाल सिंह को न्यायालय ने दोषी करार दिया और 8 मई यानी बुधवार को फैसला सुनाया गया।
पुलिस के चंगुल से हुआ था फरार बता दें कि कुणाल सिंह को 2017 में मोतीहारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसके बाद वो जमानत पर न्यायालय से बाहर निकला और फरार हो गया।
कुणाल को पकड़ने के लिए मोतीहारी पुलिस ने छापेमारी की।
इस दौरान पुलिस और कुणाल सिंह गैंग में मुठभेड़ शुरू हो गई।
गोलीबारी के दौरान दो बदमाशों के अलावा 1 भैंस को भी गोली लग गई।
अंधेरे का फायदा उठाकर कुणाल सिंह मौके से फरार हो गया।
17 मामले दर्ज गौरतलब है कि कुणाल सिंह पर पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण जिले के कई थानों में हत्या, रंगदारी, उतापाद और जानलेवा हमला करने जैसे कुल 17 मामले दर्ज हैं।
कुणाल ने हरपुर नाग के मुखिया पति बीरेंद्र ठाकुर की हत्या की थी।
इसके अलावा उसने कैमब्रिज स्कूल में दिनदहाड़े AK-47 से अंधाधुंध फायरिंग की।
यही नहीं बेतिया कोर्ट में पेशी के दौरान कुणाल ने कुख्यात बब्लू दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
तमाम आरोपों के बाद पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिले में कुणाल की दहशत छा गई।
घर से मिली AK-47 मोतीहारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुणाल अपने घर पर मौजूद है।
पुलिस ने तगड़ी छापेमारी करके कुणाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
हालांकि इस दौरान कुणाल के अन्य साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
छापेमारी के दौरान कुणाल सिंह के घर में कंबल से ढकी AK-47 रायफल में 25 राउंड गोली के साथ मैगजीन और 9 MM के लोडेड विदेशी पिस्टल, 9 MM के दो मैगजीन के साथ 20 राउंड जिंदा कारतूस और भारी संख्या में वाकी टाकी बरामद किए गए थे।
कुणाल सिंह के घर से एक बुलेट मोटरसाइकिल भी मिली है।
कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास मोतीहारी कोर्ट ने कुख्यात कुणाल सिंह को आधा दर्जन आपराधिक व आर्म्स एक्ट मामले में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।
कुणाल सिंह को AK -47 बरमादगी समेत कई मामलों में सजा हुई है।
कुल मिलाकर कुणाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है, जिसके बाद कुणाल को जेल भेज दिया गया है।
Article Advertisement
Education
स्कूल में घुसकर AK-47 से की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, अब गैंगस्टर कुणाल सिंह को उम्रकैद
स्कूल में घुसकर AK-47 से की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, अब गैंगस्टर कुणाल सिंह को उम्रकैद मोतीहारी पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से कुख्यात आरोपी कुणाल सिंह को काफी जद्दोजहद के बाद गिरफ्तार किया था। वहीं अब कोर्ट ने कुणाल को आजीवन कारावास की सजा सुना दी है। पूर्वी चंपारण ज़िले के कुख्यात

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
