एअर इंडिया ने काबुल की एकमात्र उड़ान रद्द की दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) एअर इंडिया ने सोमवार को पूर्वनिर्धारित अपनी दिल्ली-काबुल-दिल्ली उड़ान को रद्द कर दिया।
इसके साथ ही कंपनी पश्चिमी देशों से भारत आने वाले विमानों का परिचालन अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र से करने से बच रही है।
एअर इंडिया ने यह कदम काबुल हवाई अड्डे के अधिकारियों द्वारा ‘अनियंत्रित’ स्थिति घोषित किए जाने के बाद उठाया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भारत और अफगानिस्तान के बीच सोमवार को निर्धारित यह एकमात्र वाणिज्यिक उड़ान थी और एअर इंडिया एकमात्र विमानन कंपनी है जो दोनों देशों के बीच विमानों का परिचालन कर रही है।
गौरतलब है कि रविवार को काबुल में तालिबान के प्रवेश से पहले ही राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया जिसके बाद अफगानिस्तान के भविष्य को लेकर अस्थिरता के बादल मंडरा रहे हैं।
काबुल हवाई अड्डा प्राधिकारियों द्वारा सोमवार को जारी घोषणा (नोटम) के मुताबिक अफगानिस्तान का हवाई क्षेत्र सेना को दे दिया गया है और किसी भी विमान की आवाजाही ‘अनियंत्रित’ होगी।
एक अन्य ‘नोटम’ में कहा गया कि काबुल हवाई अड्डे के नागरिक विमानन वाले हिस्से को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है।
इसके बाद भारत और पश्चिमी देशों के बीच उड़़ानों का परिचालन करने वाली कंपनियां जैसे ‘एअर इंडिया’, ‘यूनाइटेड एयरलाइंस’ और ‘तेरा एविया’ ने सोमवार को अफगान हवाई क्षेत्र से बचने के लिए अपनी उड़ानों के मार्गों में परिवर्तन किया।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को एअर इंडिया के सान-फ्रांसिस्को-दिल्ली उड़ान और शिकागो-दिल्ली उड़ान को शरजाह की ओर मोड़ा गया।
इस बीच, ‘तेरा एविया’ का विमान अजरबैजान के बाकू से दिल्ली आ रहा था और सोमवार की सुबह उसने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था लेकिन तुरंत उसने ‘यू टर्न’ लिया और अफगान हवाई क्षेत्र से बचने का फैसला किया।
न्यूयॉर्क से मुंबई आने वाले यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान ने भी अफगान हवाई क्षेत्र से बचने के लिए अलग और अपेक्षाकृत लंबा रास्ता चुना।
विस्तार एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी दिल्ली से लंदन के बीच सप्ताह में चार उड़ानों का परिचालन करती है लेकिन उसने अफगान हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है और लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से वह वैकल्पिक रास्ते से अपने विमानों का परिचालन कर रही है।
निजी विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और स्थिति की निगरानी व आकलन कर रहे हैं ताकि हमारे यात्रियों, कर्मचारियों और विमान की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें।’’ कंपनी ने कहा कि वह दिल्ली-लंदन के बीच उड़ानों की संख्या में कटौती नहीं करेगी।
भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानों का परिचालन करने वाली ब्रिटिश एयरवेज ने रविवार को अफगान हवाई क्षेत्र से बचने की घोषणा की थी।
Article Advertisement
India
एअर इंडिया ने काबुल की एकमात्र उड़ान रद्द की
एअर इंडिया ने काबुल की एकमात्र उड़ान रद्द की दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) एअर इंडिया ने सोमवार को पूर्वनिर्धारित अपनी दिल्ली-काबुल-दिल्ली उड़ान को रद्द कर दिया। इसके साथ ही कंपनी पश्चिमी देशों से भारत आने वाले विमानों का परिचालन अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र से करने से बच रही है। एअर इंडिया ने यह कदम काबुल

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
आधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दिया

India
केरल में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से बढ़ी चिंता

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Bihar
जमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश

Seemanchal
किशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
