अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
लालू जी का 'असली चेला' था जमुई का गुनहगार! BJP बिहार के पोस्ट से सियासी बवाल, सिंगापुर से रोहिणी ने खोला मोर्चादुर्गापट्टी में 3.9 लीटर कफ सिरप और नशीली दवाएं बरामद: SSB ने तस्करी के आरोप में दो भारतीय युवकों को गिरफ्त...बिहार कल का मौसम: फिर सक्रिय हो सकता है मॉनसून, IMD ने 23 और 24 सितंबर को दी बारिश की चेतावनीबिहार से झारखंड पहुंचना होगा आसान, मुंगेर-मिर्जा चौकी फोरलेन का 87% काम पूरा, 15 नवंबर से दौड़ेंगी गाड़ियांअपराधी की कोई जाति नहीं होती, जमुई कांड में आरोपियों की कास्ट खोजने वालों को सम्राट की दो-टूककिशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, नौ बैग प्रतिबंधित सामान जब्तजमुई कांड में लड़की को बचाने के लिए हैवानों से जूझने वाले लड़के की हिम्मत को सलाम, डरकर भागता तो पता नहीं क्या होताघर की छत पर सोलर पैनल लगाने वालों को केंद्र देगा 78000, अब बिहार सरकार भी देगी 20000, शुरू हुआ सोलर मिशनजमुई के मड़वा पहाड़ी के पास आए दिन हवसी मनचले करते थे छेड़खानी, पुलिस की चौकसी पर सवालसालाना इनकम ₹72 हजार से कम है तो उठाएं इस योजना का लाभ, मिलेगी ₹2 लाख तक की मदद, नहीं लौटाने होंगे पैसेखम्हरिया में SSB ने 97 ग्रामीणों का किया मुफ्त इलाज: भारत-नेपाल सीमा पर निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजनलालू जी का 'असली चेला' था जमुई का गुनहगार! BJP बिहार के पोस्ट से सियासी बवाल, सिंगापुर से रोहिणी ने खोला मोर्चादुर्गापट्टी में 3.9 लीटर कफ सिरप और नशीली दवाएं बरामद: SSB ने तस्करी के आरोप में दो भारतीय युवकों को गिरफ्त...बिहार कल का मौसम: फिर सक्रिय हो सकता है मॉनसून, IMD ने 23 और 24 सितंबर को दी बारिश की चेतावनीबिहार से झारखंड पहुंचना होगा आसान, मुंगेर-मिर्जा चौकी फोरलेन का 87% काम पूरा, 15 नवंबर से दौड़ेंगी गाड़ियांअपराधी की कोई जाति नहीं होती, जमुई कांड में आरोपियों की कास्ट खोजने वालों को सम्राट की दो-टूककिशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, नौ बैग प्रतिबंधित सामान जब्तजमुई कांड में लड़की को बचाने के लिए हैवानों से जूझने वाले लड़के की हिम्मत को सलाम, डरकर भागता तो पता नहीं क्या होताघर की छत पर सोलर पैनल लगाने वालों को केंद्र देगा 78000, अब बिहार सरकार भी देगी 20000, शुरू हुआ सोलर मिशनजमुई के मड़वा पहाड़ी के पास आए दिन हवसी मनचले करते थे छेड़खानी, पुलिस की चौकसी पर सवालसालाना इनकम ₹72 हजार से कम है तो उठाएं इस योजना का लाभ, मिलेगी ₹2 लाख तक की मदद, नहीं लौटाने होंगे पैसेखम्हरिया में SSB ने 97 ग्रामीणों का किया मुफ्त इलाज: भारत-नेपाल सीमा पर निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन

Article Advertisement

Politics

अफगानिस्तान से 120 भारतीयों को लेकर जामनगर उतरा वायुसेना का विमान

अफगानिस्तान से 120 भारतीयों को लेकर जामनगर उतरा वायुसेना का विमान जामनगर (गुजरात), 17 अगस्त (भाषा) भारतीय वायुसेना का एक विमान अफगानिस्तान के काबुल से 120 लोगों को लेकर गुजरात के जामनगर में मंगलवार को उतरा। एक अधिकारी ने बताया कि सी-19 विमान पूर्वाह्न 11 बजकर 15 मिनट पर जामनगर स्थित भारतीय वायुसेना

अफगानिस्तान से 120 भारतीयों को लेकर जामनगर उतरा वायुसेना का विमान

Article Advertisement

अफगानिस्तान से 120 भारतीयों को लेकर जामनगर उतरा वायुसेना का विमान जामनगर (गुजरात), 17 अगस्त (भाषा) भारतीय वायुसेना का एक विमान अफगानिस्तान के काबुल से 120 लोगों को लेकर गुजरात के जामनगर में मंगलवार को उतरा। एक अधिकारी ने बताया कि सी-19 विमान पूर्वाह्न 11 बजकर 15 मिनट पर जामनगर स्थित भारतीय वायुसेना अड्डे पर उतरा। काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की राजधानी में पैदा हुए मौजूदा हालात के मद्देनजर आपात स्थिति में लोगों को वहां से निकाले जाने के तहत विमान ने भारतीय कर्मियों को लेकर काबुल से उड़ान भरी थी। अधिकारी ने बताया कि सी-17 विमान में सवार यात्रियों के विमान से उतरने पर वहां मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। विमान से यहां पहुंचे लेागों में काबुल स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी और सुरक्षा कर्मी शामिल हैं। भारतीयों को निकालने के लिए अफगानिस्तान से भारत आने वाला यह दूसरा विमान है। इससे पहले, काबुल में हवाईअड्डा संचालन निलंबित होने से पहले एक अन्य सी-19 विमान के जरिए सोमवार को कुछ भारतीय दूतावास कर्मियों समेत करीब 40 लोगों को अफगानिस्तान से भारत लाया गया था। गुजरात के खाद्य एवं नागर आपूर्ति राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने कहा, ‘‘विमान से आए लोगों को मध्याह्न भोजन कराया जाएगा और इसके बाद उन्हें उनके गंतव्यों तक पहुंचाया जाएगा।’’ जडेजा और जामनगर के महापौर विमान के उतरने से पहले जामनगर वायुसेना अड्डे पहुंच गए थे। गुजरात सरकार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद युद्ध ग्रस्त देश में ‘‘फंसे भारतीय नागरिकों एवं अधिकारियों को निकालने के अभियान की निजी तौर पर निगरानी कर रहे’’ हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read