अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार की संस्कृति में कोई खराबी नहीं है, क्योंकि वह है ही नहींनंदन यादव का पिता तो बेटे से भी आगे निकला! डबल मर्डर में 23 साल बाद गिरफ्तार; जमुई केस में ट्विस्टबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारबिहार में 'डायन' पकड़ने जुटी भीड़, चंदा कर झारखंड से बुलाईं 3 भगतन; पुलिस उठा ले गईनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार की संस्कृति में कोई खराबी नहीं है, क्योंकि वह है ही नहींनंदन यादव का पिता तो बेटे से भी आगे निकला! डबल मर्डर में 23 साल बाद गिरफ्तार; जमुई केस में ट्विस्टबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारबिहार में 'डायन' पकड़ने जुटी भीड़, चंदा कर झारखंड से बुलाईं 3 भगतन; पुलिस उठा ले गईनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासे

Article Advertisement

India

अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत

अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत जींद (हरियाणा), 17 अप्रैल (भाषा) जिले में शनिवार को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नरवाना की तरफ से वाया खेड़ी चौपटा होकर हांसी जा रही बस ने आज दोपहर एक बाइक को टक्कर मार दी । दुर्घटना में मां-बेटी-नाती सहित चार लोगों की

अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत

Article Advertisement

अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत जींद (हरियाणा), 17 अप्रैल (भाषा) जिले में शनिवार को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नरवाना की तरफ से वाया खेड़ी चौपटा होकर हांसी जा रही बस ने आज दोपहर एक बाइक को टक्कर मार दी । दुर्घटना में मां-बेटी-नाती सहित चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रोशनी (55), उसकी बेटी सीमा (30), नाती ललित (4) और पहचान के एक व्यक्ति भीरा (35) के रूप में हुई है। चारों बाइक पर सवार थे। पुलिस ने शवों को सदर अस्पताल नरवाना के शव गृह में रखवाया है। उचाना थाना के जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि शवों के पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है। परिवहन समिति की बस को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी घटना में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोपहिया सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अशोक के रूप में हुई है। सदर थाना नरवाना पुलिस ने हादसे में घायल हुए रविंद्र की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read