भारत में 70 दिन में कोरोना वायरस के सबसे कम 84,332 मामले आए नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) भारत में कोविड-19 के रोज आने वाले नए मामले लगातार पांचवें दिन एक लाख के आंकड़े से कम हैं और 70 दिन में सबसे कम 84,332 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,93,59,155 हो गए हैं।
इस महामारी से 4,002 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 3,67,081 पर पहुंच गयी है।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 10,80,690 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.68 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 95.07 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63 दिन के बाद 11 लाख से कम है जबकि 24 घंटों में आए 84,332 नए मामले 70 दिनों में सबसे कम हैं।
शुक्रवार को कोरोना वायरस के लिए 20,44,131 नमूनों की जांच की गयी।
इसी के साथ अब तक कुल 37,42,42,384 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 4.39 प्रतिशत दर्ज की गई।
यह लगातार 19वें दिन 10 प्रतिशत से कम रही है।
साप्ताहिक संक्रमण दर भी गिरकर 4.94 प्रतिशत हो गयी है।
आंकड़ों के अनुसार, इस महामारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 30वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक है।
संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 2,79,11,384 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है।
Article Advertisement
India
भारत में 70 दिन में कोरोना वायरस के सबसे कम 84,332 मामले आए
भारत में 70 दिन में कोरोना वायरस के सबसे कम 84,332 मामले आए नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) भारत में कोविड-19 के रोज आने वाले नए मामले लगातार पांचवें दिन एक लाख के आंकड़े से कम हैं और 70 दिन में सबसे कम 84,332 नए मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
आधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दिया

India
केरल में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से बढ़ी चिंता

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Bihar
जमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा

Bihar
बिहार के छात्रों की समस्याएं अब सीधे प्रशासन तक, कैंटीन से छात्रवृत्ति और सुरक्षा तक उठे सवाल
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
