बैंक खातों में भी अब सेफ नहीं रकम, सर्वर को हैक कर 89 खातों में साढ़े 16 करोड़ रुपये ट्रांसफर बैंक खाते से लोगों के पैसे गायब होने के किस्से तो आपने कई बार सुने होंगे।
मगर इस बार ठगों ने बैंक को ही चूना लगा दिया है।
नोएडा स्थित नैनीताल बैंक का सर्वर हैक करके ठगों ने 16.5 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं।
आम लोगों को ठगते ठगते अब साइबर ठगों ने सीधा बैंक को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 62 स्थित नैनीताल बैंक का है।
जहां से एक साइबर ठग ने बैंक का सर्वर हैक करके साढ़े 16 करोड़ रुपये चुरा लिए हैं।
इन पैसों को अलग अलग खातों में ट्रांसफर किया गया है।
बैंक ने नोएडा पुलिस को इस फ्रॉड की जानकारी दी है।
89 खातों में भेजी गई रकम नैनीताल बैंक के आईटी डिपार्टमेन्ट की तरफ से नोएडा पुलिस को शिकायत दी गई है।
शिकायत के अनुसार एक हैकर ने उनके बैंक का सर्वर हैक करके बैंक मैनेजर का पासवर्ड क्रैक किया और उसकी मदद से 16 करोड़ 50 लाख की भारी भरकम रकम 89 खातों में ट्रांसफर कर ली।
जब तक बैंक अधिकारी जागते तब तक बैंक को अच्छी खासी चपत लग चुकी थी।
नोए़डा पुलिस की साइबर टीम एक्टिव शिकायत की मानें तो ठगों ने 16 करोड़ 50 लाख रुपये की रकम को 89 अलग-अलग खातों में जमा किया था।
साथ ही ये रकम 84 बार में ट्रांसफर हुई है।
शिकायत मिलने के बाद नोएडा पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है।
नोएडा पुलिस की साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
इस घटना के बाद अन्य बैंकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
जब बैंक ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों के पैसों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
ACP ने दिया बयान नोएडा पुलिस साइबर सेल के ACP विवेक रंजन राय ने बताया कि 16-20 जून के बीच बैंक से 16.5 करोड़ रुपये निकाले गए हैं।
इस रकम को 89 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया गया।
बैंक के आईटी मैनेजर ने पुलिस में शिकायत लिखवाई है और मामले की जांच की जा रही है।
Technology
बैंक खातों में भी अब सेफ नहीं रकम, सर्वर को हैक कर 89 खातों में साढ़े 16 करोड़ रुपये ट्रांसफर
Published: 15/07/2024, 07:39:32 pm•84 views•Seemanchal Live
बैंक खातों में भी अब सेफ नहीं रकम, सर्वर को हैक कर 89 खातों में साढ़े 16 करोड़ रुपये ट्रांसफर बैंक खाते से लोगों के पैसे गायब होने के किस्से तो आपने कई बार सुने होंगे। मगर इस बार ठगों ने बैंक को ही चूना लगा दिया है। नोएडा स्थित नैनीताल बैंक का सर्वर हैक करके ठगों ने 16.5 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। आम

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Technology
भारत में AI क्रांति तेज, उद्योगों और नौकरियों पर दिखने लगा असर

Technology
WhatsApp Plus लॉन्च की तैयारी: अब प्रीमियम फीचर्स के लिए देना होगा पैसा!

Technology
iOS 27 अपडेट का असर: iPhone 11 समेत ये iPhones हो सकते हैं आउटडेटेड
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


