अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहींसुपौल : फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं, पुनर्विचार करे केन्द्रफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारीBahraich News: भारत-नेपाल मिलकर रोकेंगे वन से जुड़े अपराधसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहींसुपौल : फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं, पुनर्विचार करे केन्द्रफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारीBahraich News: भारत-नेपाल मिलकर रोकेंगे वन से जुड़े अपराध

Article Advertisement

Crime

पिस्तौल की नोक पर साढ़े 8 लाख की लूट, जमीन खरीदने के लिए पटना जा रहा था बाइक सवार

पिस्तौल की नोक पर साढ़े 8 लाख की लूट, जमीन खरीदने के लिए पटना जा रहा था बाइक सवार पटना के पुनपुन में बाइक सवार से लूटपाट हुई है. बदमाशों ने हथियार के बल पर उससे 8 लाख रुपये लूटे लिए. पटना: इन दिनों बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. यही वजह है कि एक बार फिर राजधानी पटना से सटे पुनपुन में लूटपाट

पिस्तौल की नोक पर साढ़े 8 लाख की लूट, जमीन खरीदने के लिए पटना जा रहा था बाइक सवार

Article Advertisement

पिस्तौल की नोक पर साढ़े 8 लाख की लूट, जमीन खरीदने के लिए पटना जा रहा था बाइक सवार पटना के पुनपुन में बाइक सवार से लूटपाट हुई है. बदमाशों ने हथियार के बल पर उससे 8 लाख रुपये लूटे लिए. पटना: इन दिनों बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. यही वजह है कि एक बार फिर राजधानी पटना से सटे पुनपुन में लूटपाट हुई है. पटना-गया एनएच-22 पर बदमाशों ने हथियार की नोंक पर बाइक सवार से 8 लाख रुपये छीन लिए. घटना पुनपुन थाना क्षेत्र के अकौना मोड़ की है. जहां अपराधियों ने पहले बाइक सवार को हथियार के बल पर रूकवाया और उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया. बाइक सवार से साढ़े 8 लाख की लूट: बताया जाता है कि पीड़ित अपने दोस्त के साथ बाइक से जमीन खरीदने के लिए रुपये देने जा रहा था. जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के अलगना निवासी अमर कुमार पाटना के जगनपुरा में प्रॉपर्टी डीलर अक्षय कुमार से जमीन खरीदने के लिए एग्रीमेंट कराया है. उसने बताया कि मुझे अक्षय कुमार को साढ़े आठ लाख रुपये देना था. इसलिए रुपये बैग में रखकर जहानाबाद के निजामुद्दीनपुर निवासी दोस्त रौशन कुमार को साथ लेकर बाइक से जगनपुरा जा रहा था. जमीन खरीदने के लिए देना था पैसा: पीड़ित अमर ने बताया कि डुमरी पुल से आगे बढ़ने के बाद पुनपुन अजेय चौक से पहने बाइक सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक किया. इसके बाद बाइक को रोका और पिस्तौल दिखाकर बैग में रखे साढ़े आठ लाख रुपये लूटकर पटना की और फरार हो गए. अमर का कहना है कि घटना के वक्त सड़क के आसपास लोगों की भीड़ थी. सभी ने घटना होते देखा लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया. तफ्तीश में जुटी पुलिस: इस संबंध में अमर कुमार ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं, ग्रामीणों को कहना है कि पटना-गया- डीभी एनएच-22 पर आए दिन लूटपाट की घटनाएं होती हैं. लोगों का आरोप है कि पुलिस गश्त नहीं करती है. जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद है. वहीं, थानाध्यक्ष बेबी कुमारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. "जहानाबाद निवासी अमर कुमार के साथ लूटपाट हुई है. वह अपने दोस्त रौशन के साथ बैग में साढ़े आठ लाख रुपये लेकर जगनपुरा में अक्षय कुमार को देने जा रहे थे. इसी बीच पुनपुन में बाइक सवार दो ने बैग रखे साढ़े आठ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले को जांच की जा रही है. घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है."- बेबी कुमारी, थानाध्यक्ष, पुनपुन

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read