5 करोड़ की सुपारी, दोस्त ने मरवाया बांग्लादेश का सांसद; लाश नहीं मिली, जांच में चौंकाने वाले खुलासे बांग्लादेश के सांसद अनवरुल अजीम अनवर के मर्डर केस में सुपारी देकर हत्या करवाने का इनपुट मिला है।
पश्चिम बंगाल की CID ने यह खुलासा किया है, लेकिन लाश मिलने तक कुछ भी कहने से इनकार भी किया है।
अमेरिका में बैठकर कॉल किया, 5 करोड़ की सुपारी दी और अपना ही दोस्त मरवा दिया।
जी हां, भारत के कोलकाता शहर में बांग्लादेशी सांसद अनवरुल अजीम अनवर के मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
CID की जांच में सच सामने आया है कि सांसद के एक दोस्त ने उसकी सुपारी दी थी।
वह अमेरिका का नागरिक, लेकिन कोलकाता में उसका एक फ्लैट है।
वहीं रंजिशन हत्या की वारदात अंजाम देने की बात सामने आई है।
CCTV में 2 आदमी बड़े-बड़े बैगों के साथ दिखे हालांकि अभी तक सांसद की लाश नहीं मिली है, लेकिन जिस फ्लैट में वे रुके थे, उसकी तलाशी में खूब के धब्बे मिले हैं।
CCTV फुटेज में सांसद 13 मई को 2 पुरुषों और एक महिला के साथ फ्लैट के अंदर जाते दिखते हैं।
2 दिन बाद दोनों पुरुष 2 बड़े-बड़े बैग लेकर बाहर जाते नजर आते हैं।
हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि उनकी हत्या हुई है या नहीं?
लेकिन विदेश मंत्रालय का मिले इनपुट के अनुसार, उनकी हत्या हो गई है।
वहीं CID को अब सुपारी देने वाले सांसद के दोस्त की भी तलाश है।
इलाज कराने के लिए इंडिया आए थे सांसद CID का दावा है कि लाश मिलने, फ्लैट में मिले खून के धब्बों की फोरेंसिक जांच और सुपारी देने वाले शख्स का पता लगने पर ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।
अनवारूल इलाज कराने के लिए इंडिया आए थे।
वे 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे।
यहां सिंथी इलाके में न्यू टाउन स्थित उनके फ्लैट में दोस्त गोपाल विश्वास भी साथ रुका था।
वे 13 मई की सुबह मेडिकल टेस्ट कराने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।
2 दिन बाद गोपाल और सांसद की बेटी को उनके दिल्ली में होने का मैसेज आया।
केस में 3 गिरफ्तार, अब तक नहीं मिली लाश मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सांसद से 2 दिन कोई कोई संपर्क नहीं हुआ और उनका फोन भी नहीं मिला तो अनहोनी की आशंका से सांसद की बेटी के कहने पर गोपाल ने 18 मई को बारानगर पुलिस स्टेशन में सांसद के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस जांच में और विदेश मंत्रालय को मिले इनपुट के आधार पर उनकी हत्या होने की बात सामने आई।
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन अभी तक सांसद की लाश नहीं मिली है, इसलिए अभी हत्या की पुष्टि नहीं की जा सकती।
Article Advertisement
Border News
5 करोड़ की सुपारी, दोस्त ने मरवाया बांग्लादेश का सांसद; लाश नहीं मिली, जांच में चौंकाने वाले खुलासे
5 करोड़ की सुपारी, दोस्त ने मरवाया बांग्लादेश का सांसद; लाश नहीं मिली, जांच में चौंकाने वाले खुलासे बांग्लादेश के सांसद अनवरुल अजीम अनवर के मर्डर केस में सुपारी देकर हत्या करवाने का इनपुट मिला है। पश्चिम बंगाल की CID ने यह खुलासा किया है, लेकिन लाश मिलने तक कुछ भी कहने से इनकार भी किया है। अमेरिका म

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Border News
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी: SSB और नेपाल APF की अहम बैठक, तस्करी रोकने पर जोर

Border News
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
