देश में कोविड-19 के 3,23,144 नए मामले, मृतकों की संख्या दो लाख के करीब पहुंची नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) देश में एक दिन में 3,23,144 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद मंगलवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,76,36,307 हो गयी जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने की दर गिरकर 82.54 प्रतिशत हो गयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों में बताया है कि संक्रमण से 2,771 और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 1,97,894 हो गयी है।
पिछले कुछ दिनों की तुलना में रोजाना मामलों में आंशिक गिरावट आयी हैं।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 28,82,204 हो गयी है जो कुल संक्रमितों का 16.34 प्रतिशत है।
राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से ठीक होने की दर गिरकर 82.54 प्रतिशत हो गयी है।
यह दर 17 फरवरी को 97.33 फीसद थी।
मंत्रालय के अनुसार संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,45,56,209 हो गयी है जबकि मृत्यु दर गिरकर 1.12 प्रतिशत हो गयी है।
भारत में सात अगस्त को कोविड-19 रोगियों की संख्या 20 लाख से अधिक हो गई थी।
इसके बाद 23 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गई थी।
देश में 19 अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 1.50 करोड़ से अधिक हो गयी।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 26 अप्रैल तक 28,09,79,877 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 16,58,700 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।
पिछले 24 घंटे में 2771 लोगों की मौत हो गयी।
महाराष्ट्र में 524 मरीजों की, दिल्ली में 380, उत्तर प्रदेश में 249, छत्तीसगढ़ में 226, कर्नाटक में 201, गुजरात में 158 और झारखंड में 124 मरीजों की मौत हुई।
देश में संक्रमण से अब तक 1,97,894 लोगों की मौत हुई है।
उनमें से महाराष्ट्र के 65,284 , दिल्ली के 14,628, कर्नाटक के 14,627 , तमिलनाडु के 13,651, उत्तर प्रदेश के 11,414 , पश्चिम बंगाल के 11,009 पंजाब के 8530, आंध्र प्रदेश के 7736 और छत्तीसगढ़ के 7536 मरीज थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात पर बल दिया कि 70 प्रतिशत से अधिक लोगों की मौत कोविड-19 के अलावा विभिन्न रोगों से ग्रस्त होने के चलते हुई।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, 'हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।'
Article Advertisement
India
देश में कोविड-19 के 3,23,144 नए मामले, मृतकों की संख्या दो लाख के करीब पहुंची
देश में कोविड-19 के 3,23,144 नए मामले, मृतकों की संख्या दो लाख के करीब पहुंची नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) देश में एक दिन में 3,23,144 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद मंगलवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,76,36,307 हो गयी जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने की दर गिरकर 82.54 प्रतिशत

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
आधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दिया

India
केरल में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से बढ़ी चिंता

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Bihar
जमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा

Bihar
बिहार के छात्रों की समस्याएं अब सीधे प्रशासन तक, कैंटीन से छात्रवृत्ति और सुरक्षा तक उठे सवाल
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
