Home खास खबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रांची में जदयू के सम्मेलन में कहा कि झारखंड में उनकी पार्टी की सरकार बनी तो पांच निश्चय पर काम करेंगे बिहार की तरह झारखंड में भी शराबबंदी होगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रांची में जदयू के सम्मेलन में कहा कि झारखंड में उनकी पार्टी की सरकार बनी तो पांच निश्चय पर काम करेंगे बिहार की तरह झारखंड में भी शराबबंदी होगी।

0 second read
Comments Off on बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रांची में जदयू के सम्मेलन में कहा कि झारखंड में उनकी पार्टी की सरकार बनी तो पांच निश्चय पर काम करेंगे बिहार की तरह झारखंड में भी शराबबंदी होगी।
0
291

पटना, जेएनएन। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार का विकास दिखाकर झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्‍होंने कहा कि 19 साल पहले जब झारखंड बिहार से अलग हुआ था तो बिहार के लोग चिंतित थे कि प्राकृतिक संसाधनों से युक्‍त राज्‍य का एक हिस्‍सा बिहार से अगल हो गया। ऐसे में बिहार का विकास कैसे होगा। तब 2005 में हमारी सरकार आयी और हमने 14 सालों में बिहार में विकास की गंगा बहा दी। वहीं 19 सालों में झारखंड विकास से अभी कोसों दूर है।

नीतीश कुमार शनिवार को यहां जनता दल (यूनाइटेड) के राज्‍य स्‍तरीय सम्‍मेलन को संबोधित कर रहे थे।

शराबबंदी को मुद्दा बनाकर शनिवार को रांची में अपनी पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने कहा, ‘यह क्या तरीक़ा है भाई…ये कितनी गंदी बात है।’ हालांकि नीतीश ने रघुबर दास का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ़ था।

नीतीश ने कहा कि बहुत लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं लेकिन बिहार को इससे (शराबबंदी से) बहुत फ़ायदा हुआ और राजस्व की जोक्षति हुई उसकी भरपाई कर ली गई है। नीतीश ने कहा कि झारखंड में भी अगर जनता दल यूनाइटेड को मौक़ा मिला तो वहां के पांच निश्चय में शराबबंदी को भी एक निश्चय के रूप रखा गया है।

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

1 ओवर में खाए 8 छक्के, 77 रन किए खर्च; इस दिग्गज के नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड

1 ओवर में खाए 8 छक्के, 77 रन किए खर्च; इस दिग्गज के नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड Most Expensive …