Home खास खबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उलानबटोर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उलानबटोर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की

1 second read
Comments Off on रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उलानबटोर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की
0
83

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उलानबटोर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की

उलानबटोर, सात सितंबर (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजनाथ सोमवार से मंगोलिया तथा जापान की अपनी पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा का मकसद क्षेत्रीय सुरक्षा के हालात और वैश्विक भू-राजनीति में उथलपुथल के बीच दोनों देशों के साथ भारत के रणनीतिक व रक्षा संबंधों का विस्तार करना है।

सिंह ने एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘ उलानबटोर में पूज्य बापू को श्रद्धांजलि दी ।’’

सिंह ने मंगलवार को मंगोलिया के राष्ट्रपति यू. खुरेलसुख, स्टेट ग्रेट खुराल (संसद) के अध्यक्ष जी. जानदनशतार और रक्षा मंत्री जनरल सैखानबयार से मुलाकात की थी।

मंगोलिया से रक्षामंत्री दो दिवसीय यात्रा पर जापान जाएंगे। वह आठ और नौ सितंबर को जापान में होंगे। वह जापान के साथ ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में आठ सितंबर को होने वाली वार्ता में शामिल होंगे।

जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा के वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत की यात्रा करने के करीब पांच महीने बाद यह वार्ता हो रही है।

Load More Related Articles
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…