Home खास खबर Bihar Weather: बिहार में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड; हो जाएं तैयार, यहां देखें मौसम पूर्वानुमान

Bihar Weather: बिहार में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड; हो जाएं तैयार, यहां देखें मौसम पूर्वानुमान

2 second read
Comments Off on Bihar Weather: बिहार में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड; हो जाएं तैयार, यहां देखें मौसम पूर्वानुमान
0
82

Bihar Weather: बिहार में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड; हो जाएं तैयार, यहां देखें मौसम पूर्वानुमान

Bihar Weather: बिहारवासी कड़ाके की ठंड झेलने के लिए तैयार हो जाएं। तीन दिन के बाद राजधानी समेत प्रदेश में गलाने वाली ठंड का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्यभर में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने वाली है। इससे हवा में ठंडक अचानक से बढ़ जाएगी और ठंड का मौसम पूरी तरह दस्तक दे देगा।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार में पुरवा की जगह पछुआ बहने लगी है। पछुआ हवाओं के कारण प्रदेश का मौसम पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा। खुले मौसम की वजह से राज्य में पारा और गिरेगा। मंगलवार को गया सूबे का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, खगड़िया सबसे गर्म जिला रहा। यहां मंगलवार को का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना में हालांकि न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां रात का पारा 18.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं, दूसरी ओर वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, सुपौल, बेगूसराय, जमुई, बांका, सबौर, भागलपुर, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…