Home खास खबर दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को उम्रकैद की सजा

दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को उम्रकैद की सजा

0 second read
Comments Off on दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को उम्रकैद की सजा
0
204

दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को उम्रकैद की सजा

बिजनौर, एक अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर मे 13 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म कर वीडियो बना लेने के आरोपी ट्यूशन टीचर को दोष सिद्ध होने पर शुक्रवार को स्थानीय न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

लोक अभियोजक भालेन्द्र सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर 2017 को थाना किरतपुर पर तहरीर देकर गांव बसेड़ा निवासी ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक राम सिंह पर आरोप लगाया गया कि उसने पढ़ाई के लिए उसके पास आने वाली 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया था। आरोप है कि वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर अध्यापक बालिका से लगातार दुष्कर्म करता रहा।

पुलिस ने पोक्सो अधिनियम और भादंवि की प्रासंगिक धाराओं मे मामला दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार किया। सिंह ने बताया कि आज इस वाद की सुनवाई पूरी करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पारुल जैन ने दोष सिद्ध होने पर राम सिंह को आजीवन कारावास और 25 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…