Home खास खबर बिहार: पबजी खेलते हुए युवक ने दोस्त को मार दी गोली, सामने आया ये एंगल

बिहार: पबजी खेलते हुए युवक ने दोस्त को मार दी गोली, सामने आया ये एंगल

6 second read
Comments Off on बिहार: पबजी खेलते हुए युवक ने दोस्त को मार दी गोली, सामने आया ये एंगल
0
3

बिहार: पबजी खेलते हुए युवक ने दोस्त को मार दी गोली, सामने आया ये एंगल

Patna Pubg Murder Case: पटना के फुलवारी शरीफ में पबजी गेम खेलते समय दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी फरार है, पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आ रहा है। जानें पूरी खबर।

Patna Pubg Murder Case: होली से कुछ दिन पहले ही पटना से एक बुरी खबर आई है। पटना के फुलवारी शरीफ से हत्या का मामला सामने आया है। मृत युवक जिसका नाम अफरोज बताया गया है की तब गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वो पबजी खेल रहा था। ये घटना सोमवार देर रात की है, गोली लगने के बाद युवक को आनन फानन में  उसे एम्स अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला

दरअसल ये घटना सोमवार 10 फरवरी की है जब 22 साल का अफरोज अपने दोस्त के साथ पबजी गेम खेल रहा था। तभी वहां छोटू नाम का उसका एक अन्य दोस्त आ गया। अफरोज के साथ गेम खेल रहे बॉबी ने बताया कि छोटू उस समय आया जब वो पबजी खेल रहे थे। उसने बिना कुछ कहे और विवाद के उस पर गोली चला दी और भाग गया।

ले जाया गया एम्स

गोली लगते ही अफरोज खून से लथपथ हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अफरोज को मृत घोषित कर दिया। हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि छोटू ने अफरोज को गोली क्यों मारी।

प्रेम प्रसंग का हो सकता है मामला

पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती एंगल में तो ये प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। फुलवारी शरीफ डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि ये मामला लव ट्राएंगल का हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार अफरोज और छोटू के बीच किसी लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। अफरोज की हत्या करने वाला छोटू घटना को अंजाम दे वहां से फरार हो गया। उसके मिलने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर क्या है इस हत्या के पीछे का कारण? ऐसे में पटना पुलिस आरोपी छोटू की तलाश में लगी हुई है।

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

बिहार का मोस्ट वांटेंड ‘मंगलू’ बंगाल से गिरफ्तार, 9 साल से पुलिस को चकमा देकर चल रहा था फरार – BIHAR POLICE

बिहार का मोस्ट वांटेंड ‘मंगलू’ बंगाल से गिरफ्तार, 9 साल से पुलिस को चकमा देकर …