Home खास खबर इकलौते भाई की अर्थी को कंधा दिया और…पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट को बहन ने दी आखिरी विदाई

इकलौते भाई की अर्थी को कंधा दिया और…पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट को बहन ने दी आखिरी विदाई

5 second read
Comments Off on इकलौते भाई की अर्थी को कंधा दिया और…पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट को बहन ने दी आखिरी विदाई
0
2

इकलौते भाई की अर्थी को कंधा दिया और…पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट को बहन ने दी आखिरी विदाई

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए विनय नरवाल का अंतिम संस्कार हो गया है। उन्हें उनकी बहन ने अंतिम विदाई थी। अंतिम संस्कार में प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। विनय की बहन सृष्टि ने अपनी भड़ास भी निकाली। अंतिम संस्कार में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे।

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का करनाल में अंतिम संस्कार हो गया। विनय नरवाल की अर्थी को उनकी बहन सृष्टि ने कंधा दिया और मुखाग्नि देकर भाई को अंतिम विदाई दी। पहलगाल में आतंकियों ने पत्नी के सामने विनय के सिर में गोली मार दी थी। विनय के अंतिम संस्कार में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला भी शामिल हुए। विनय की बहन मुख्यमंत्री नायब सैनी के सीने से लगकर फूट-फूट कर रोई।

लेफ्टिनेंट विनय के अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ा। लोगों ने विनय नरवाल अमर रहे के नारे लगाए। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी शमशान घाट में गूंजे। लेफ्टिनेंट विनय के पार्थिव शरीर को पहलगाम से पहले दिल्ली लाया गया और दिल्ली से करनाल पहुंचाया गया। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की 6 दिन पहले शादी हुई थी और वे पहलगाम में हनीमून पर गए थे कि बैसरन घाटी में नाम पूछने के बाद आतंकियों ने उनके सिर में गोली मार दी थी। जब विनय पर हमला हुआ, उनकी पत्नी साथ में थी।

—विज्ञापन—

विनय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, लेकिन विनय की बहन ने कहा कि विनय को बचाया जा सकता था, अगर कोई मदद करने आ जाता। भारतीय सेना मौके पर समय पर पहुंच जाती। एक घंटे तक विनय वहीं पड़ा रहा और उसने दम तोड़ दिया। जिन्होंने मेरे भाई की जान ली, उनको मुर्दा देखना चाहती हूं। मेरे भाई की इतनी बेरहमी से जान ले ली। उनका भी सिर कलम होना चाहिए। भारत सरकार और भारतीय सेना को पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

 

—विज्ञापन—

 

 

 

 

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

अररिया में पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है. आरोपी पति ने महिला से प्रेम विवाह किया था.

प्रेम विवाह का दर्दनाक अंजाम! दहेज के लिए पत्नी को जहर देकर मारने वाले पति को हुई उम्र कैद…