Home खास खबर नालंदा में डायन बता महिला को पीटा, तांत्रिक के पास ले जा रहा था युवक; जानें मामला

नालंदा में डायन बता महिला को पीटा, तांत्रिक के पास ले जा रहा था युवक; जानें मामला

2 second read
Comments Off on नालंदा में डायन बता महिला को पीटा, तांत्रिक के पास ले जा रहा था युवक; जानें मामला
0
3

नालंदा में डायन बता महिला को पीटा, तांत्रिक के पास ले जा रहा था युवक; जानें मामला

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी। युवक ने आरोप लगाया कि महिला डायन है। वह उसे तांत्रिक के पास ले जा रहा था। 6 माह पहले एक घटना हुई थी। उसके बाद से आरोपी महिला से रंजिश रख रहा है।

बिहार के नालंदा जिले में एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। एक महिला को युवक ने डायन बताया। वह उसे एक तांत्रिक के पास ले जाना चाह रहा था। वारदात दीपनगर थाना क्षेत्र के भट्विगहा गांव की है। जहां 6 माह पूर्व एक बच्ची की मौत हो गई थी। मृतका के परिवार ने एक महिला को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। महिला को आरोपी परिवार डायन बताकर अक्सर गालीगलौज करता था। रविवार दोपहर को इस परिवार का एक युवक महिला को एक तांत्रिक के पास ले जाना चाह रहा था। महिला के इन्कार करने पर युवक गुस्से में आ गया। उसने महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी। जिसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने मौके पर आकर महिला को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन आरोपी यहां भी महिला का पीछा करते आ धमका। वह महिला को तांत्रिक के पास ले जाने के लिए अड़ गया। इसके बाद आसपास के लोगों के विरोध करने पर वह भाग गया। पुलिस ने महिला की शिकायत ले ली है। मामले की जांच की जा रही है। महिला ने बताया कि आरोपी के परिवार में एक बच्ची की 6 माह पूर्व ठंड लगने से मौत हो गई थी। लेकिन ये लोग मौत का जिम्मेदार उसे मानते हैं। उसे 6 माह से डायन कहकर तंग किया जा रहा है। आरोपी का परिवार अक्सर उससे गालीगलौज करता है।

पहले भी सामने आया था ऐसा मामला

कुछ दिन पहले भी जिले में ऐसा ही मामला सामने आया था। एक महिला को डायन बताकर कुछ लोगों ने इतना पीटा था कि वह अधमरी हो गई थी। जिसके बाद महिला के परिजनों ने उसे पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के लिए भर्ती करवाया था। पावापुरी पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की थी। रमन मांझी नाम के शख्स ने कुछ लोगों के साथ मिलकर महिला के साथ दरिंदगी की थी। जिसके बाद आरोपियों को अरेस्ट किया गया था। बिहार के बगहा में भी अगस्त माह में दरिंदगी का मामला सामने आया था। कुछ लोगों ने महिला को डायन बताकर गांव में घुमाया था। महिला का मुंह काला भी किया गया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा था।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

सर सैयद अहमद खान की जयंती पर सेमिनार का आयोजन उनके कार्यों पर की विस्तार से चर्चा

सर सैयद अहमद खान की जयंती पर सेमिनार का आयोजन उनके कार्यों पर की विस्तार से चर्चा सर सैयद …