Home खास खबर नोएडा मेट्रो की सेवाएं नौ जून से बहाल होंगी

नोएडा मेट्रो की सेवाएं नौ जून से बहाल होंगी

0 second read
Comments Off on नोएडा मेट्रो की सेवाएं नौ जून से बहाल होंगी
0
158

नोएडा मेट्रो की सेवाएं नौ जून से बहाल होंगी

नोएडा, सात जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा में मेट्रो की सेवाएं नौ जून से बहाल होंगी। हालांकि, कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मेट्रो ट्रेन सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक ही चलेगी। इसके अलावा, सप्ताहांत कर्फ्यू वाले दिन शनिवार और रविवार को सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।

ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी में भी बदलाव किया गया है। अब पीक ऑवर (अधिक भीड़ वाला समय) के दौरान मेट्रो सेवा 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी। जबकि बाकी समय में 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी।

नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) की प्रबंध निदेशक ऋतु महेश्वरी ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से एनएमआरसी की सभी रेल सेवाएं बीते एक मई से स्थगित कर दी गई थीं। हालांकि, अब गौतम बुद्ध नगर में लॉकडाउन से राहत मिल गई है। ऐसे में नौ जून से फिर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो सेवाएं बहाल करने का फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि लोगों को रात्रिकालीन कर्फ्यू के दौरान घरों से बाहर निकलने से रोकने के लिए सेवाएं रात आठ बजे तक ही संचालित की जाएंगी। सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक यात्री मेट्रो सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में सोमवार से अनलॉक होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल ने अपनी सेवाएं दिल्ली से नोएडा तक शुरू कर दी हैं।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…