Home खास खबर जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का हुआ ऐलान, जानें कब पड़ेंगे वोट, कब आएंगे रिजल्ट

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का हुआ ऐलान, जानें कब पड़ेंगे वोट, कब आएंगे रिजल्ट

6 second read
Comments Off on जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का हुआ ऐलान, जानें कब पड़ेंगे वोट, कब आएंगे रिजल्ट
0
34

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का हुआ ऐलान, जानें कब पड़ेंगे वोट, कब आएंगे रिजल्ट

चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। यहां 3 फेज में चुनाव होंगे, 20 अगस्त को जम्मू कश्मीर में  मतदाता सूची जारी होगी।

चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। यहां 3 फेज में चुनाव होंगे, 20 अगस्त को जम्मू कश्मीर में  मतदाता सूची जारी होगी। 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। यहां पहल चरण का चुनाव 18 सिंतबर,  दूसरे चरण का 25 सितंबर और तीसरा चरण के चुनाव 1 अक्टूबर को होंगे। आयोग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर कुल 11838 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।

 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की आवाम में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्सुकता है, यहां लोकसभा चुनाव के बाद माहौल बदला है। हमें अमरनाथ यात्रा के खत्म होने का इंतजार था। बता दें जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद यहां पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। जम्मू और कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटें है। यहां जम्मू में 43 विधानसभा सीटें और 47 विधानसभा सीटें सीटें कश्मीर घाटी में है। जानकारी के मुताबिक यहां 7 सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

 

 

 

इससे पहले आज दिन में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर अफसरों के तबादले किए गए हैं। जानकारी के अनुसार करीब 200 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है, जिसमें कई जिलों के डीएम और एसपी शामिल हैं।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

सर सैयद अहमद खान की जयंती पर सेमिनार का आयोजन उनके कार्यों पर की विस्तार से चर्चा

सर सैयद अहमद खान की जयंती पर सेमिनार का आयोजन उनके कार्यों पर की विस्तार से चर्चा सर सैयद …