Home खास खबर 15 साल की दुल्हन, 30 का दूल्हा; नाबालिग का निकाह कराने वाला MP का मौलाना गिरफ्तार

15 साल की दुल्हन, 30 का दूल्हा; नाबालिग का निकाह कराने वाला MP का मौलाना गिरफ्तार

4 second read
Comments Off on 15 साल की दुल्हन, 30 का दूल्हा; नाबालिग का निकाह कराने वाला MP का मौलाना गिरफ्तार
0
121

15 साल की दुल्हन, 30 का दूल्हा; नाबालिग का निकाह कराने वाला MP का मौलाना गिरफ्तार

मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। नाबालिग लड़की का निकाह करवाने वाला मौलाना गिरफ्तार हो गया है। दुल्हन 15 साल की थी और दूल्हा 30 साल का। पुलिस ने निकाह रुकवा दिया है।

नाबालिग लड़कियों की शादी कराने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंदौर में एक और मामला सामने आया है। एक मौलाना नाबालिग लड़की की शादी एक युवक से करवा रहा था। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया।

इंदौर के खजराना में मौलाना महबूब रजा एक किशोरी का निकाह करवा रहा था। किशोरी की उम्र सिर्फ 15 साल थी, जबकि युवक 30 साल का था। मौलाना दोनों का निकाह करवाने की कोशिश कर रहा था। आसपास के लोगों ने इस मामले की सूचना दी, जिस पर पुलिस हरकत में आ गई।

 

पुलिस ने निकाह रुकवा दिया

आनन-फानन में खजराना थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निकाह रुकवा दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मौलाना महबूब रजा पुत्र सुल्तान आलम को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस मौलाना को कोर्ट में पेश करके जेल भेजेगी। साथ ही जिला प्रशासन ने नाबालिग लड़की को सही सलामत घर भेज दिया।

 

हर एंगल से छानबीन कर रही पुलिस

पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि नाबालिग लड़की के घर वालों की रजामंदी से यह निकाह हो रहा था या फिर यह कोई धर्मांतरण का मामला तो नहीं है। टीम हर एंगल से इस मामले की जांच करेगी। अगर कोई और भी इस मामले में शामिल पाया गया तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

1 ओवर में खाए 8 छक्के, 77 रन किए खर्च; इस दिग्गज के नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड

1 ओवर में खाए 8 छक्के, 77 रन किए खर्च; इस दिग्गज के नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड Most Expensive …