Home खास खबर स्वर्ण व्यवसाई डकैती कांड के दुसरे दिन बछवाड़ा बाजार बंद

स्वर्ण व्यवसाई डकैती कांड के दुसरे दिन बछवाड़ा बाजार बंद

0 second read
Comments Off on स्वर्ण व्यवसाई डकैती कांड के दुसरे दिन बछवाड़ा बाजार बंद
0
184

स्वर्ण व्यवसाई डकैती कांड के दुसरे दिन बछवाड़ा बाजार बंद

बछवाड़ा बाजार के राज लक्ष्मी ज्वेलर्स दूकान में शनिवार को हुए भीषण डकैती को लेकर रविवार को भी लगातार दुसरे दिन बछवाड़ा बाजार के सभी जवेलरी की दूकानों को बंद रखा। घटना के दुसरे दिन स्वर्ण व्यवसाई संघ बछवाड़ा के सदस्य महेश्वर साह, मनोज कुमार साह, शंकर सर्राफा, रोहित सोनी, राहुल साह, रमेश सर्राफ, संजीव कुमार साह, संतोष साह, नरेश साह आदि नें बताया कि बछवाड़ा थानाध्यक्ष के लापरवाही का नतीजा है कि बछवाड़ा में अपराधियों का मनोबल काफी ऊंचा है, और अपराधकर्मी निश्चिंत होकर एक पर एक लूट चोरी एवं डकैती जैसे घटनाओं को अंजाम देने में गुरेज नहीं करते हैं। स्वर्ण व्यवसाई के साथ डकैती की घटना के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। समय रहते अगर बछवाड़ा पुलिस सभी डकैतों को गिरफ्तार कर लुटे हुए माल बरामद नहीं करती है तो हमलोग जिलास्तरीय आंदोलन को बाध्य होंगे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…