Home खास खबर केरल में रेव पार्टी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

केरल में रेव पार्टी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

1 second read
Comments Off on केरल में रेव पार्टी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
0
247

केरल में रेव पार्टी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

कोच्चि, 11 अप्रैल (भाषा) सीमाशुल्क और उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शहर के कुछ होटलों में आयोजित रेव पार्टियों में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों रविवार को बताया कि शनिवार रात चार होटलों में की गई छापेमारी के दौरान एमडीएमए, कोकीन और गांजा समेत अन्य मादक पदार्थ जब्त किये गए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन-प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी युवा और पेशेवर हैं। हालांकि रेव पार्टियों का मुख्य आरोपी विदेशी नागरिक फरार होने में कामयाब रहा।

एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘हम उसे ढूंढ रहे हैं। अभियान जारी है।’

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…