Home खास खबर झारखंड में करंट लगने से चार लोगों की मौत

झारखंड में करंट लगने से चार लोगों की मौत

1 second read
Comments Off on झारखंड में करंट लगने से चार लोगों की मौत
0
152

झारखंड में करंट लगने से चार लोगों की मौत

रांची, 13 जून (भाषा) झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले स्थित पिपला क्षेत्र में हाई टेंशन बिजली के तार टूट कर गिरने और उसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब पीड़ित बांध के नजदीक नहा रहे थे तभी उनपर हाई टेंशन तार टूटकर गिर गया। उन्होंने बताया कि मृतकों में एक 70 वर्षीय महिला और तीन नाबालिग लड़के शामिल हैं जिनकी उम्र आठ से 12 साल के बीच है।

अधिकारी ने बताया कि चारों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाजपा सांसद विद्यृत बरन महतो ने प्रत्येक पीड़ित परिवार के लिए 10-10 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की है और राज्य सरकार से प्रत्येक परिवार को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…