Home खास खबर दिल्ली परिवहन निगम के कर्मचारियों ने पंजाब के लोगों को मज़दूरों से झूठे वादे करनेवालों से किया सावधान

दिल्ली परिवहन निगम के कर्मचारियों ने पंजाब के लोगों को मज़दूरों से झूठे वादे करनेवालों से किया सावधान

4 second read
Comments Off on दिल्ली परिवहन निगम के कर्मचारियों ने पंजाब के लोगों को मज़दूरों से झूठे वादे करनेवालों से किया सावधान
0
240

 

दिल्ली परिवहन निगम के कर्मचारियों ने पंजाब के लोगों को मज़दूरों से झूठे वादे करनेवालों से किया सावधान

डीटीसी वर्कर्स यूनिटी सेंटर (ऐक्टू) का ‘पोल खोल’ अभियान सुनाम होते हुए पहुंचा हुसैनीवाला

हुसैनीवाला, पंजाब : दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा दिल्ली के मज़दूरों-कर्मचारियों से की गई वादाखिलाफी से नाराज़, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के कर्मचारियों ने आज सरदार ऊधम सिंह के जन्मस्थान सुनाम और हुसैनीवाला स्थित शहीद स्मारक में अपना ‘पोल खोल’ अभियान चलाया। डीटीसी कर्मचारियों की यूनियन – डीटीसी वर्कर्स यूनिटी सेंटर (ऐक्टू) ने पंजाब के आम लोगों से हुए संवाद में दिल्ली के मज़दूरों के साथ हो रही दिक्कतों और दिल्ली सरकार के मज़दूर विरोधी रवैये के बारे में बातचीत की।

*दिल्ली के मज़दूरों को मिल चुका है धोखा – अपने चुनावी वादों से पलट चुके हैं केजरीवाल*

हुसैनीवाला में काम करनेवाले सफाई कर्मचारियों से बात करते हुए यूनियन के महासचिव राजेश ने बताया कि निश्चित तौर पर केंद्र में बैठी संघ-भाजपा की सरकार , देश को नफरत-दंगे-झूठे प्रचार की आग में झोंककर, जनता को उसके मुद्दों से भटका रही है। परन्तु जो लोग खुद को उसका विकल्प बता रहे हैं वो भी तो केंद्र की निजीकरण-ठेकेदारी जैसी अमीरपरस्त नीतियों को ही आगे बढ़ा रहे हैं। दिल्ली की केजरीवाल सरकार आज तक दिल्ली के मज़दूरों को न्यूनतम वेतन के भुगतान की गारंटी नही कर पायी है। दिल्ली के मज़दूरों की सवारी, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के निजीकरण को दिल्ली सरकार तेज़ी से बढ़ा रही है। अरविंद केजरीवाल द्वारा अपने चुनावी घोषणापत्र में डीटीसी समेत अन्य सरकारी विभागों के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया गया था। आज दिल्ली सरकार न सिर्फ अपने वादे से पलट गई है बल्कि मज़दूर-संगठनों से बात तक नही कर रही। ऐसे में ये कहना गलत नही होगा कि पंजाब की जनता से किये जा रहे वादे भी झूठे साबित होंगे।

अभिषेक
सचिव
ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू)
9654881745

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…