Home खास खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अब तक राज्य में 11, हज़ार से अधिक क्वारंटाइन कैंप में साढ़े आठ लाख से अधिक लोगों को रखा गया है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अब तक राज्य में 11, हज़ार से अधिक क्वारंटाइन कैंप में साढ़े आठ लाख से अधिक लोगों को रखा गया है

0 second read
Comments Off on मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अब तक राज्य में 11, हज़ार से अधिक क्वारंटाइन कैंप में साढ़े आठ लाख से अधिक लोगों को रखा गया है
0
334

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अब तक राज्य में 11, हज़ार से अधिक क्वारंटाइन कैंप में साढ़े आठ लाख से अधिक लोगों को रखा गया है । उन्हें बर्तन, कपड़ा, तेल, कंघी,टूथब्रश, छोटा आइना, बाल्टी, मग, मच्छरदानी और दरी उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही कैंप से निकलने के समय ट्रेन के किराए के साथ 500 रुपए कि अतिरिक्त राशि उनके खाते में भुगतान किया जा रहा है।

इसके अलावा बिहार सरकार के अनुसार अब तक राशन कार्ड धारियों के खाते में 1 हज़ार रुपया की राशि ट्रांसफर की गई है। 84,76,000 पेंशनधारियों के खाते में 1017 करोड़ रुपये का राशि तीन महीने के पेंशन का अग्रिम भुगतान किया गया है। क़रीब 1, करोड़ 8 लाख छात्र छात्राओं के खाते में 3102 करोड़ रुपया उनकी छात्रवृत्ति, पोशाक और साइकिल योजनाओं का ट्रांसफर किया गया है।

किसानों के लिए फ़सल क्षेत्रों फ़सल क्षति के कारण 730 करोड़ रुपये दिया गया है और अभी लॉकडाउन की वजह से बिहार के बाहर फंसे बिहार के बीस लाख पैंतीस हज़ार से अधिक मज़दूरों के खाते में एक हज़ार रूपये के दर से दो सौ तीन करोड़ रुपये की सहायता राशि ट्रांसफर की गई है।

Load More Related Articles
Load More By Neha Pandey
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

कटिहार जिले में जमीन निगल रही महानंदा और गंगा

नदियों के जलस्तर में हो रही गिरावट से कटाव तेज हो गया है। महानंदा नदी अमदाबाद, प्राणपुर मे…