
Bihar Petrol Diesel Price Today: गया-भागलपुर में महंगा हुआ पेट्रोल डीजल, बिहार के सभी शहरों में आज तेल के दाम
Bihar Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने बिहार के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को बढ़ोतरी की है। गया, भागलपुर, दरभंगा, मोतिहारी, गोपालगंज, सहरसा, नवादा समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। राजधानी पटना में तेल की कीमतें स्थिर हैं। वहीं, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया जैसे कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में हल्की गिरावट देखी गई है।
गया में शुक्रवार को पेट्रोल के भाव में 30 पैसे और डीजल में 27 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ। भागलपुर में पेट्रोल 49 पैसे और डीजल 46 पैसे प्रति लीटर की दर से महंगा हो गया।
इसके अलावा अररिया, बांका, बक्सर, दरभंगा, मोतिहारी, गोपालगंज, खगड़िया, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नवादा, सहरसा, शेखपुरा, सुपौल में भी तेल के रेट बढ़ गए।
पटना, हाजीपुर, शिवहर, कटिहार, जमुई, भभुआ और औरंगाबाद में शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, मुजफ्फरपुर में पेट्रोल-डीजल के दाम में 14 पैसे और पूर्णिया में 11 पैसे प्रति लीटर की कमी देखी गई।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 11 नवंबर 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.23 95.88
अरवल 107.81 94.57
औरंगाबाद 108.75 95.45
बांका 108.84 95.51
बेगूसराय 106.95 93.74
भागलपुर 108.31 95.02
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.57 95.28
दरभंगा 107.91 94.65
पू. चंपारण 108.64 95.35
गया 108.61 95.31
गोपालगंज 109.01 95.69
जहानाबाद 107.74 94.51
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.08 95.76
कटिहार 108.70 95.38
खगड़िया 107.59 94.34
किशनगंज 109.35 95.99
लखीसराय 108.24 94.97
मधेपुरा 108.25 94.96
मधुबनी 108.63 95.32
मुंगेर 109.15 95.80
मुजफ्फरपुर 107.98 94.70
नालंदा 107.65 94.42
नवादा 108.35 95.07
पटना 107.24 94.04
पूर्णिया 108.71 95.39
रोहतास 108.29 95.01
सहरसा 108.07 94.79
समस्तीपुर 107.39 94.15
सारण 107.89 94.65
सीवान 108.62 95.32
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.44 95.14
सुपौल 108.88 95.55
वैशाली 107.30 94.09
प. चंपारण 109.00 95.68