Home खास खबर इंटरकास्ट मैरिज के बाद पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

इंटरकास्ट मैरिज के बाद पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

1 second read
Comments Off on इंटरकास्ट मैरिज के बाद पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार
0
6

इंटरकास्ट मैरिज के बाद पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 बिहार के कैमूर में एक युवक ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का नौ महीने का बच्चा भी है।

बिहार के भभुआ जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना गुरुवार की रात में हुई। भगवानपुर थाने की पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मृतका के शव को बरामद कर लिया गया है।

क्या है मामला

मृतका पूनम कुमारी उम्र 22 वर्ष पिता राम इकबाल बिंद ग्राम कृष्णापुर थाना बताई गई है। बताया गया कि मृतका की शादी भगवानपुर के ही ओरगाई निवासी 23 वर्षीय अभिनंदन दुबे के साथ दो साल पहले हुई थी।

इस संबंध में भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया, गुरुवार देर रात में खेत में पति द्वारा ही बुलाकर गाला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई। दोनों के बीच दो साल पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। दोनों का एक नौ महीने का बच्चा भी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच करने में जुट गई है।

पूनम के माता-पिता ने लगाए आरोप

पूनम के माता-पिता का कहना है कि अभिनंदन ने मेरी बेटी से प्रेम विवाह दो साल पहले किया था। उनका एक नौ महीने का बेटा है। कल हमने बेटी की विदाई की थी। जब भी वह पैसे मांगता था, हम देते थे। फिर भी उसने मेरी बेटी को क्यों मारा, समझ नहीं आ रहा है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

बिहार में C वोटर के सर्वे में नीतीश को झटका, लालू के लाल के हक में दिखी प्रदेश की जनता

बिहार में C वोटर के सर्वे में नीतीश को झटका, लालू के लाल के हक में दिखी प्रदेश की जनता Bih…