Home खास खबर रामलीला मैदान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उठाई राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग

रामलीला मैदान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उठाई राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग

0 second read
Comments Off on रामलीला मैदान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उठाई राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग
0
127

रामलीला मैदान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उठाई राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ रैली में पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने रविवार को ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए तथा कई कार्यकर्ताओं ने बैनर एवं पोस्टरों के जरिये यह मांग भी की कि राहुल को एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता दीपेश सिंह ने कहा, ‘‘राहुल जी हमारे नेता हैं और उन पर हमें पूरा विश्वास है कि वह कांग्रेस का गौरव वापस लाएंगे। उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनना चाहिए।’’

कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैनर उठा रखे थे जिन पर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग के नारे लिखे थे।

पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

कांग्रेस की ओर से घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 22 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद 24 सितंबर से नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं और यदि एक से अधिक उम्मीदवार हुए तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…