Home खास खबर अमेरिकी हथियारों के प्रभाव को देखते हुए अन्य देशों ने भी पेंटागन से हथियार खरीदने में रुचि दिखाई

अमेरिकी हथियारों के प्रभाव को देखते हुए अन्य देशों ने भी पेंटागन से हथियार खरीदने में रुचि दिखाई

0 second read
Comments Off on अमेरिकी हथियारों के प्रभाव को देखते हुए अन्य देशों ने भी पेंटागन से हथियार खरीदने में रुचि दिखाई
0
102

अमेरिकी हथियारों के प्रभाव को देखते हुए अन्य देशों ने भी पेंटागन से हथियार खरीदने में रुचि दिखाई

वाशिंगटन, 10 सितंबर (एपी) यूक्रेन युद्ध में अमेरिकी हथियारों के प्रभाव को देखते हुए, अन्य देशों ने भी पेंटागन से हथियार खरीदने में रुचि दिखाई है।

रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उच्च तकनीक वाले ‘मल्टीपल लांच रॉकेट’ प्रणाली समेत अन्य हथियारों की मांग बढ़ गई है जिसे यूक्रेन ने रूस के हथियार ठिकानों के खिलाफ इस्तेमाल किया था।

रक्षा मंत्रालय के अधिकारी बिल ला प्लांट ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि पेंटागन रक्षा उद्योग के साथ मिलकर हथियारों का उत्पादन बढ़ाने पर काम कर रहा है ताकि कुछ हथियारों की अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय मांग को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि कुछ देशों ने ‘हाई मोबिलिटी रॉकेट सिस्टम्स’ (हिमार्स) रॉकेट प्रणाली खरीदने को लेकर बातचीत शुरू कर दी है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…