Home खास खबर जून 2022 में रिलीज होगी ‘जुग जुग जियो’

जून 2022 में रिलीज होगी ‘जुग जुग जियो’

0 second read
Comments Off on जून 2022 में रिलीज होगी ‘जुग जुग जियो’
0
361

जून 2022 में रिलीज होगी ‘जुग जुग जियो’

मुंबई, 20 नवंबर (भाषा) वरुण धवन और कियारा आडवाणी अभिनीत ‘जुग जुग जियो’ 24 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को इस आशय की घोषणा की।

इस फिल्म का निर्माण करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है।

जौहर ने फिल्म के प्रदर्शन की तिथि की घोषणा करते हुए ट्वीट किया है, ‘‘परिवार जैसा कुछ भी नहीं और मेरा हमेशा से मानना है कि हमें इसकी खुशी मनानी चाहिए। इस भाव, इस भावना और एहसास का… साथ का। जुग जुग जियो, परिवार के एहसास का उत्सव है। 24 जून, 2022 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’’

‘गुड न्यूज’ के निर्देशक राज मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनिल कपूर और नीतू कपूर भी नजर आएंगे। नीतू कपूर सात साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। पिछली बार वह अपने बेटे रनबीर कपूर और पति दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ ‘बेशरम’ में नजर आयी थीं।

‘जुग जुग जियो’ में मनीष पॉल और प्राजक्ता कोहली भी नजर आएंगे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…