Home खास खबर पद्मश्री निर्मल सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित

पद्मश्री निर्मल सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित

0 second read
Comments Off on पद्मश्री निर्मल सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित
0
356

अमृतसर, एक अप्रैल पद्मश्री और स्वर्ण मंदिर के पूर्व ‘हजूरी रागी’ निर्मल सिंह के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सिविल सर्जन प्रभदीप कौर जोहल ने कहा कि 62 वर्षीय ‘गुरबानी’ वाचक की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में विदेश से लौटे सिंह को 30 मार्च को सांस फूलने और चक्कर आने की शिकायत के बाद गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस बीच, पुलिस ने संक्रमण के फैलने से रोकने के लिए सिंह के आवास के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया है।

उन्हें 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Load More Related Articles
Load More By Neha Pandey
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

कटिहार जिले में जमीन निगल रही महानंदा और गंगा

नदियों के जलस्तर में हो रही गिरावट से कटाव तेज हो गया है। महानंदा नदी अमदाबाद, प्राणपुर मे…