Home खास खबर झारखण्ड कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अजोय कुमार आम आदमी पार्टी में शामिल

झारखण्ड कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अजोय कुमार आम आदमी पार्टी में शामिल

43 second read
Comments Off on झारखण्ड कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अजोय कुमार आम आदमी पार्टी में शामिल
0
306
Former Congress president of Jharkhand Unit Doctor Ajoy Kumar Joined AAP

सुपर कॉप और पूर्व आइपीएस अधिकारी आम आदमी पार्टी में शामिल



  • कांग्रेस की झारखण्ड इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं डॉक्टर अजोय कुमार
  • पार्टी मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने डॉ अजोय कुमार का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया

बिहार और झारखंड में माफिया राज से लोहा लेकर अलग पहचान बनाने वाले पूर्व आइपीएस अधिकारी डा. अजोय कुमार बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वह जमशेदपुर से सांसद रह चुके हैं। पिछले दिनों झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से उन्होंने इस्तीफा दिया था।
पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उप मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने डॉ अजोय कुमार का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। डॉ अजोय कुमार ने वर्ष 1994 से 1996 तक जमशेदपुर के पुलिस अधीक्षक के तौर पर सेवायें दी। उन्होंने शहर की कानून व्यवस्था को बेहतर किया।। उन्हें ऐसे वक्त में जमशेदपुर का एसपी बनाया गया था जब माफिया राज से त्रस्त होकर टाटा स्टील सिफ्ट होने का प्लान कर रही थी। डा. अजोय कुमार के काम की वजह से जमशेदपुर में माफिया राज खत्म हुआ और टाटा ने पलायन का प्लान निरस्त कर दिया। जिसके बाद वे जनता के हीरो बन गये।

डॉक्टर अजोय कुमार ने पिछले माह झारखण्ड कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था और वे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये।

पार्टी में उनका स्वागत करते हुए मनीष सिसोदिया ने कि एक पुलिस अधिकारी और राजनीति दोनों में डॉ अजोय कुमार का सफर बेहद शानदार रहा है। उनका उद्देश्य हर मायने में जनता की सेवा रहा है। उन्होंने पहले 1990 से 1994 तक पटना में बतौर पुलिस अधीक्षक अपनी सेवाएं दी और बहुत से सकारात्मक बदलाव लाये। उनके जीवन में घटित होने वाली तमाम घटनाओं के आधार पर भ्रष्ट व्यवस्थाओं के बीच खड़े एक इमानदार पुलिस वाले के रोल को जाने माने फिल्मकार प्रकाश झा ने अपनी बहुचर्चित फिल्म गंगाजल में दिखाया था। 1994 के दौर में जमशेदपुर में टाटा जैसी बड़ी कंपनियाँ भी स्थानीय माफियाओं की गुंडागर्दी से त्रस्त आकर शहर छोड़ने पर विवश हो रही थी। ऐसे में डॉक्टर अजोय कुमार ने रातो रात जिम्मेदारी ली और 1994 से 1996 तक की अपनी पुलिस अधीक्षक के तौर पर सेवा के दौरान माफिया राज को पूरी तरह समाप्त किया।आज अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है कि उन्होनें आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। हम उनका हार्दिक स्वागत करते हैं।”

डॉ अजोय कुमार ने इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं पार्टी के सभी नेताओं का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश सेवा के लिये तत्पर हैं। दिल्ली सरकार की ओर से शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाये गए बदलाव क्रांतिकारी है। उन्होनें सस्ती और 24 घंटे बिजली और मुफ्त पानी जैसी सुविधाओं की जमकर तारीफ की।

उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि आम आदमी पार्टी ही आज विकल्प की सकारात्मक राजनीति कर रही है। इसके साथ बिना किसी राजनैतिक बैकग्राउंड के भी लोग देश सेवा के लिए जुड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा, “पिछले 8-10 साल से मनीष जी से मुलाकात होती रही है। वह लगातार कहते थें कि सामान्य लोग जिनका राजनीति से कोई जुड़ाव नहीं है, जिनके रिश्तेदार या परिवार वाले इस क्षेत्र में नहीं है और जिनके पास राजनैतिक विरासत नहीं है, उन्हें आगे आना चाहिए और आज की राजनीति में भाग लेना चाहिए। वैकल्पिक राजनीति के विचार को मजबूत किया जाना चाहिये और इसके लिये नये लोगों का स्वागत होना चाहिये।”

अजोय कुमार का जन्म कर्नाटक के मैंग्लोर में हुआ था। उन्होंने हैदराबाद से स्कूली पढ़ाई की। 1985 में उन्होंने पुडुचेरी के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। 1986 में वह इंडियन पुलिस सर्विस के लिए चुने गए। वह झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) पार्टी की टिकट पर जमशेदपुर से लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। फिर कांग्रेस में शामिल हो गए।

प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज और पीएसी सदस्य दुर्गेश पाठक भी मौजूद थें। अंत में मनीष सिसोदिया ने मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया ।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

बिहार में जहरीली शराब से 35 मौतें, सिवान और सारण में 73 की हालत गंभीर

बिहार में जहरीली शराब से 35 मौतें, सिवान और सारण में 73 की हालत गंभीर शराबबंदी वाले बिहार …