Home टेक्नोलॉजी IMC 2019: Honor Vision Smart TV पॉप-अप कैमरे के साथ भारत में हुआ पेश, जानें स्पेसिफिकेशन्स

IMC 2019: Honor Vision Smart TV पॉप-अप कैमरे के साथ भारत में हुआ पेश, जानें स्पेसिफिकेशन्स

24 second read
Comments Off on IMC 2019: Honor Vision Smart TV पॉप-अप कैमरे के साथ भारत में हुआ पेश, जानें स्पेसिफिकेशन्स
0
251

Honor Vision Smart TV एआई इनेबल पॉप-अप कैमरे वाला दुनिया का पहला स्मार्ट टीवी है जिसे भारत में पेश किया गया है…

नई दिल्ली, टेक डेस्क। IMC 2019 आज यानी 14 अक्टूबर से शुरू हो गया है और टेक्नोलॉजी के इस महाकुंभ में कई बड़ी घोषणाएं की जाएगी। वहीं पहले दिन इस इवेंट में Honor ने अपना Vision Smart TV शोकेस किया है जो कि दुनिया का पहला ऐसा टीवी ​है जिसमें एआई इनेबल पॉप-अप कैमरे का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही कंपनी ने घोषणा की है कि भारत में ये टीवी साल 2020 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसकी कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि इस टीवी को भारत से पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है।

 

IMC 2019 में Honor का नया कॉन्सेप्ट Sharp Tech रहा, इसके तहत कंपनी लोगों तक नई तकनीक व इनोवेशन को पहुंचाना चाहती है। ताकि अधिक से अधिक लोगा नए इनोवेशन से जुड़ सकें। Honor Vision Smart TV के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 55 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 94% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो मौजूद है जो कि यूजर्स को शानदार व्यूइंग अनुभव प्रदान करत है। डिवाइस 6.9mm स्लिम है और इसमें 4K HDR डिस्प्ले के साथ wide color gamut और 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल दिया गया है।

डिवाइस में 6′ 10 Watt के स्पीकर्स मौजूद हैं। इसमें Honghu 818 intelligent डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही ये ​इस टीवी में यूजर्स को मल्टी डिवाइस कनेक्शन की भी सुविधा मिलेगी। Honor Vision Smart TV में दिए गए AI pop-up कैमरे की मदद से यूजर्स वीडियो कॉलिंग का भी उपयोग कर सकते हैं। कनेक्टिविटी विकल्प के तौर पर इसमें ब्लूटूथ 5.0, वाईफाई, तीन HDMI पोर्ट, एक USB 3.0 पोर्ट और एथरनेट पोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In टेक्नोलॉजी
Comments are closed.

Check Also

1 ओवर में खाए 8 छक्के, 77 रन किए खर्च; इस दिग्गज के नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड

1 ओवर में खाए 8 छक्के, 77 रन किए खर्च; इस दिग्गज के नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड Most Expensive …