12 सूत्री मांगों के समर्थन में आशा का धरना-प्रदर्शन
आशा कार्यकर्ता ने लंबित बारह सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया। बाद में डीएम से मिलकर शिष्टमंडल ने मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। धरना में जिला संयोजिका उषा सिन्हा ने कहा कि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तो फिर से चरणबद्ध आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि इस बार आर-पार की लड़ाई लड़नी है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की घोषणा के बाद भी आशा कार्यकर्ताओं को बढ़ा हुआ न तो वेतन मिल रहा है और न ही इस संबंध में कोई कागजात ही दिया गया है। धरना में रौशन खातुन, पूनम साह, जानकी देवी, सुनीता देवी, विभा देवी, अनिता देवी, रूबी देवी, रूबेदा खातुन, रिंकू कुमारी, विभा कुमारी, नुसरत जहां, सुनीता, सरिता, नूतन झा, जयंती, कुमारी रेणु आदि थी।
Source-HINDUSTAN