Home सुपौल नागरिकता संशोधन बिल संविधान के खिलाफ

नागरिकता संशोधन बिल संविधान के खिलाफ

0 second read
Comments Off on नागरिकता संशोधन बिल संविधान के खिलाफ
0
187

नागरिकता संशोधन बिल संविधान के खिलाफ

मानवाधिकार दिवस पर मंगलवार को भाकपा माले ने नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में अधिकार मार्च निकाला। भाकपा माले के नेतृत्व में गांधी मैदान से जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर भ्रमण करते हुए लोहिया नगर चौक पर सभा में बदल गया।जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने तमाम विरोध के बावजूद नागरिकता संशोधन बिल संसद में पेश कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता केंद्र सरकार का विरोध कर रही है। सार्वजनिक शिक्षा फीस में बढ़ोतरी और जेएनयू के शिक्षकों और छात्रों के खिलाफ हो रहे फासीवादी हमलों के खिलाफ देश भर में आवाज उठ रही है। जिला सह सचिव अरविन्द कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा नागरिकता के अधिकार पर हमला कर रही है। मौके पर मो. नज्जो, गुणेश्वर मंडल, उपेन्द्र सादा, मो. फारुक, राम प्रसाद यादव, रामचंद्र शर्मा, मुकेश कुमार, जयकृष्ण यादव, मो. मन्नान, राजेन्द्र राम, गजेन्द्र पंडित, लीला देवी, अमेरिका देवी, नीलम देवी, हकरु सादा, मो. सद्दाम, ऐक्टू नेता फुलदेव पासवान, चंदेश्वरी शर्मा, मो. फिरोज आदि मौजूद थे।

Source-HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…