Home सुपौल बिहार बंद, राजद ने निकाला मशाल जुलूस

बिहार बंद, राजद ने निकाला मशाल जुलूस

0 second read
Comments Off on बिहार बंद, राजद ने निकाला मशाल जुलूस
0
199

बिहार बंद , राजद ने निकाला मशाल जुलूस

नागरिक संशोधन बिल के विरोध में राजद के आह्वान पर बिहार बंद की पूर्व संध्या पर जिले भर में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

जुलूस में विधायक यदुवंश यादव, अजय कुमार अजनबी, प्रो. राजेन्द्र यादव, प्रो. विजय यादव, श्यामसुंदन मुखिया, धर्मपाल, विनोद यादव, रवीन्द्र यादव, रामसागर पासवान, संतोष यादव, मो. मज्जो, मो. फुरकान आदि थे। कार्यक्रम के संयोजक लव यादव ने इससे पहले शहर के व्यापारियों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाकर बंद को अपना नैतिक समर्थन देकर सफल बनाने की अपील भी की।

त्रिवेणीगंज से निप्र के अनुसार नागरिकता संशोधन कानून वापस लेने के लिए शुक्रवार की शाम राजद कार्यकर्ताओ ने प्रखंड अध्यक्ष बसंत यादव की अगुवाई में मशाल जुलूस निकाल कर शनिवार के बिहार बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। मशाल जुलूस बाजार के चिलौनी नदी से निकलकर बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुन: चिलौनी नदी पहुंची। यहां नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने कानून को वापस लेने की मांग की। जुलूस में कपलेश्वर यादव, अखिलेश यादव, अशोक यादव, अजित कुमार गुड्डू, प्रवेश प्रवीण, नीतीश कुमार, विवेक चौधरी, अभिषेक यादव, संतोष सियोटा, जितेंद्र साहू, नीतीश आनंद आदि मौजूद थे।

भपटियाही से एसं के अनुसार एनआरसी और सीएए के विरोध में 21 दिसंबर को आहुत बिहार बंदी को लेकर राजद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजद प्रखंड अध्यक्ष रामनंदन यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम मशाल जुलूस निकाला। मौके पर मोतीराम, सावित्री देवी, उमेश यादव, नरेश यादव, सीताराम मंडल, मो.तजमूल हुसैन, महावती देवी आदि मौजूद थे।

निर्मली से निसं के अनुसार नागरिकता बिल के विरोध में शुक्रवार की शाम राजद कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने लोगों से बिहार बंद को नैतिक समर्थन देने का आग्रह किया। मशाल जुलूस में विष्णुदेव महतो, मानिक लाल यादव, मो इकबाल, रामाशीष यादव, प्रमुख रामप्रवेश यादव आदि मौजूद थे।

उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. विमल कुमार यादव ने कहा है कि बिहार बंद का पार्टी ने समर्थन किया है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।

लोहिया नगर चौक पर शुक्रवार को बिहार बंद की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकालते राजद कार्यकर्ता।

Source-HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…