Home पूर्णिया प्लास्टिक के सामान का नहीं करेंगे प्रयोग, कपड़े का थैला करेंगे उपयोग

प्लास्टिक के सामान का नहीं करेंगे प्रयोग, कपड़े का थैला करेंगे उपयोग

1 second read
Comments Off on प्लास्टिक के सामान का नहीं करेंगे प्रयोग, कपड़े का थैला करेंगे उपयोग
0
1,259

प्लास्टिक के सामान का नहीं करेंगे प्रयोग, कपड़े का थैला करेंगे उपयोग

पूर्णिया। प्लास्टिक का कोई भी सामान नहीं करेंगे प्रयोग, कपड़े का थैला करेंगे उपयोग, देश को सुंदर और स्वच्छ बनाएंगे हम जैसे गगनभेदी नारों से खुश्कीबाग रविवार को गूंज उठा। नारा सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री कार्यक्रम के तहत निकाली गई जागरूकता रैली में खुश्कीबाग तेरापंथ सभा की महिला मंडल द्वारा लगाए जा रहे थे। महिला मंडल द्वारा अभियान सप्ताह मनाया जा रहा है। रैली खुश्कीबाग हाट स्थित तेरापंथ भवन से निकली जो नगर भ्रमण करते हुए पूर्णिया जंक्शन के बाहर मानव श्रृंखला बनाकर व नुक्कड़ नाटक कर लोगों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया। अध्यक्ष अमरचंद बैद ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महात्मा गाधी के सपनों को साकार करना है। उन्होंने कहा कि मानव को सुविधा देने वाला प्लास्टिक आज मानव के लिए घातक साबित हो रहा है। साथ ही साथ पशुओं एवं पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहा है। प्लास्टिक नाला और कचरे के ढेर में जमा होकर जलवायु को दूषित कर रहा है जिससे तरह-तरह की बीमारी उत्पन्न हो रही है।

स्रोत-दैनिक जागरण

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…