Home खेल जगत MS Dhoni और साक्षी ने खास अंदाज में सेलिब्रेट की Wedding Anniversary, सामने आया प्यारा Video

MS Dhoni और साक्षी ने खास अंदाज में सेलिब्रेट की Wedding Anniversary, सामने आया प्यारा Video

10 second read
Comments Off on MS Dhoni और साक्षी ने खास अंदाज में सेलिब्रेट की Wedding Anniversary, सामने आया प्यारा Video
0
57

MS Dhoni और साक्षी ने खास अंदाज में सेलिब्रेट की Wedding Anniversary, सामने आया प्यारा Video

एमएस धोनी और साक्षी आज अपनी शादी की 15वां सालगिरह मना रहे हैं। केक काटते हुए अब इन दोनों का एक प्यारा वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह आज अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मना रहे हैं। धोनी और साक्षी ने बड़े ही सरल तरीके से केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस धोनी और साक्षी को इस खास दिन पर अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं।

 

फैंस को पसंद आ रहा वीडियो

धोनी और साक्षी का केक काटते हुए वीडियो फैंस को काफी पंसद आर रहा है। फैंस इस वीडियो पर काफी प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो में धोनी और साक्षी के अलावा एक पालतू जानवर भी दिखाई दे रहा है। इस वीडियो पर अब फैंस तरह-तरह की कमेंट करके दोनों को बधाई दे रहे हैं।

 

 

साक्षी ने शेयर की खास पोस्ट

इस खान दिन के मौके पर साक्षी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके धोनी को खास अंदाज में बधाई दी। साक्षी ने अपनी और धोनी की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की है। जिनपर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं।

 

साल 2010 में की थी शादी

एमएस धोनी और साक्षी की पहली मुलाकात एक होटल में हुई थी। इस होटल में साक्षी जॉब किया करती थी। इसके बाद इन दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। आखिर में साल 2010 में धोनी और साक्षी ने एक-दूसरे के साथ शादी कर ली थी। इन दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है। धोनी और साक्षी साल 2015 में माता-पिता बने थे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खेल जगत
Comments are closed.

Check Also

बिहार में जहरीली शराब से 35 मौतें, सिवान और सारण में 73 की हालत गंभीर

बिहार में जहरीली शराब से 35 मौतें, सिवान और सारण में 73 की हालत गंभीर शराबबंदी वाले बिहार …