
महिषी विधानसभा अन्तर्गत सत्तरकटैया प्रखंड के लौकही बिसहड़ा स्थान प्रांगण में आज रालोसपा जिला अध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार जिशु ने एक आम बैठक किया। इससे पहले उन्होंने सघन जनसंपर्क भी किया और लोगों से वर्तमान की निक्कमी डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंकने का आग्रह किया। हमने कहा कि बिहार का अधिकांश जिला हर साल बाढ़ की मार झेलता है। हर बार ये सरकार बड़े – बड़े दावे करते हैं, मगर हर बार उनके दावे खोखले साबित होते हैं। इस बार कोरोना ने भी बिहार की हालत खराब कर दी। इसमें सरकार की गलत नीति मुख्य वजह रही है। सरकार ने दिखा दिया कि उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है। वहीं, महागठबंधन दलों के तमाम लोग लगातार जनता के बीच जा रहे हैं और जनता के लिए आवाज उठा रहे हैं। इसलिए से अपील है कि इस बार 2020 में महागठबंधन का सरकार बनाएं। हमारे साथ आज शंकर कुमार, सोनू कुमार सुमन,अमजद खान,अमित कुमार,रितेश कुमार साथ थे।