
रिमझिम फुहारों के बाद शुक्रवार को फिर तेज धूप ने लोगों को गर्मी से व्याकुल कर दिया। धूप और उमस के कारण लोग गर्मी से बेचैन रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक चार सितंबर तक सूरज की चमक के साथ बीच-बीच में बादल भी छायेंगे। धूल भरी आंधी भी चल सकती है। पांच सितंबर को बारिश के आसार हैं। बता दें कि गुरुवार को पूर्णिया में दो घंटे तक लगातार रिमझिम फुहार के बाद गर्मी से व्याकुल जनता को राहत मिली थी। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी