Home पूर्णिया पल्लवी गुप्ता ने गांवों में चलाया भाजपा सदस्यता अभियान सिकंदरपुर पंचायत

पल्लवी गुप्ता ने गांवों में चलाया भाजपा सदस्यता अभियान सिकंदरपुर पंचायत

1 second read
Comments Off on पल्लवी गुप्ता ने गांवों में चलाया भाजपा सदस्यता अभियान सिकंदरपुर पंचायत
0
6

पल्लवी गुप्ता ने गांवों में चलाया भाजपा सदस्यता अभियान

सिकंदरपुर पंचायत

पूर्णिया. भाजपा नेत्री सह उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने पूर्णिया पूर्व के सिकंदरपुर पंचायत के मदारपुर गांव में बीजेपी का सदस्यता अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने लोगों को भाजपा की नीतियों के बारें में बताया और उन्हें पार्टी का सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनोज शाह और बूथ अध्यक्ष राजकुमार शर्मा उपस्थित थे.

 

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भारत के प्रधानमंत्री के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक बीजेपी का मेंबर्स बनना होगा जिससे देश मजबूत हो. 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है. भाजपा के प्रदेश के किसान मोर्चा के (बागवानी प्रकोष्ठ) के प्रदेश संयोजक अरविंद कुमार उर्फ़ भोला साह भी उपस्थित थे. फोटो. 4 पूर्णिया 24- सदस्यता अभियान में शामिल उपमहापौर पल्लवी गुप्ता एवं अन्य

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

बिहार में जहरीली शराब से 35 मौतें, सिवान और सारण में 73 की हालत गंभीर

बिहार में जहरीली शराब से 35 मौतें, सिवान और सारण में 73 की हालत गंभीर शराबबंदी वाले बिहार …