
शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पूरा शहर जलमग्न
यह नजारा है पुर्णिया नगर निगम के वार्ड no 26 का है। शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे विकास की गंगा बह रही है। आमजन त्रस्त हैं। जलजमाव की स्थिति के कारण कई प्रकार की महामारियों का भय सता रहा है। जो कोरोना से भी खतरनाक होगा। यह नारकीय स्थिति भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी एवम निक्कमी राजनीति का जीता जागता प्रमाण है। आज मनीष सर के द्वारा अन्य लोगों के सहयोग से बैरिकेटिंग लगाकर सरकार एवम ज़िला प्रशासन के विरूद्ध आक्रोश व्यक्त किया गया।