Home पूर्णिया अधिकारियों ने मानव शृंखला को सफल बनाने का संदेश

अधिकारियों ने मानव शृंखला को सफल बनाने का संदेश

2 second read
Comments Off on अधिकारियों ने मानव शृंखला को सफल बनाने का संदेश
0
1,368

अधिकारियों ने मानव शृंखला को सफल बनाने का संदेश

मानव शृंखला के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक टीम ने अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडेय की अगुवाई में शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय में आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रम को किया। कार्यालय खुलने के कुछ ही देर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने महिला पर्यवेक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारी के अगुवाई में मानव श्रृंखला को लेकर रैली निकाली। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रेम सागर ने मानव शृंखला के सफल आयोजन को लेकर बड़ा सा बैलून अनुमंडल मुख्यालय के क्रीड़ा मैदान से उड़ाए। इससे पूर्व आंगनवाड़ी सेविका एवं जीविका की दीदियों ने लोगों को जागरूक करने के लिए अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न सड़कों पर रैली निकालते हुए भ्रमण की तथा सामाजिक कुरीति बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के साथ-साथ नशा मुक्ति एवं जन जीवन हरियाली जैसे कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ महिलाएं गगनभेदी नारे लगाती रही। वहीं कैंडल मार्च के द्वारा अधिकारियों ने लोगों से मानव शृंखला में भाग लेने की अपील की। रैली के दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता मो. शाहजहां, एसडीपीओ प्रेम सागर, बीडीओ रवि रंजन, सीओअमर कुमार चौधरी, कार्यक्रम पदाधिकारी मो. अनवर कलीम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार पांडेय, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मो. इमदादुल हक के अलावा भारी संख्या में कर्मी मौजूद थे।

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…