Home पूर्णिया सदर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग, चिमनी बजार, चांदी, महेन्द्रपुर करबला मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोर्हरम संपन्न

सदर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग, चिमनी बजार, चांदी, महेन्द्रपुर करबला मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोर्हरम संपन्न

1 second read
Comments Off on सदर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग, चिमनी बजार, चांदी, महेन्द्रपुर करबला मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोर्हरम संपन्न
0
315

सदर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग, चिमनी बजार, चांदी, महेन्द्रपुर करबला मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोर्हरम संपन्न

प्रखंड क्षेत्र के सदर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग, चिमनी बजार, चांदी, महेन्द्रपुर करबला मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोर्हरम संपन्न करा लिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष जितेन्द्र राणा, मुफस्सिल थानाध्यक्ष मदन कुमार पुलिस बल के साथ विभिन्न करबला में बने रहे। मंगलवार की दोपहर में महेन्द्रपुर करबला मैदान में मुस्लिम समुदाय के श्रदालु भारी संख्या मे पहुंचे। करबला मैदान मेला में तब्दील था। करबला मैदान मे मिटाई के दुकान से लेकर कॉस्मेटिक एवं तरह तरह की छोटी-छोटी दुकानें सजी हुई थी। वही दुसरी तरफ इमामबाड़ों से निकला जुलूस करबला मैदान पहुंचकर लाठी, फरसा, तलवार आदि के करतब दिखाया। मोहर्रम का उद्देश्य ही त्याग, समर्पण और सत्य मार्ग का अनुसरण करना तथा आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ सेवा का भाव स्थापित करना है। इस जुलूस में मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौजूद थे। बिक्रमपुर पंचायत के मुखिया रामसरूप रजवाड़, सरपंच योगेन्द्र रजवाड़, उपसरपंच मदन लाल मंडल, पूर्व सरपंच मो रकीब, हाजी मो. साबिर, हाजी मो. हाफिज मुर्रतजा, हाजी हाथिम, मो. परवेज, मो. इकबाल, मो. शाहबाज, मो. जफर, मो. फरीद, मो. फहीम, मो. समेत दर्जनों ग्रामीण एवं पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…