Home पूर्णिया जीविका दीदियों के बीच हुआ 30 लाख का ऋण वितरण

जीविका दीदियों के बीच हुआ 30 लाख का ऋण वितरण

0 second read
Comments Off on जीविका दीदियों के बीच हुआ 30 लाख का ऋण वितरण
0
225

जीविका दीदियों के बीच हुआ 30 लाख का ऋण वितरण
पूर्णिया अनगढ़ हाट में स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के प्रांगण में शुक्रवार को प्रखंड के तीस अलग अलग जीविका समूह को स्वरोजगार के लिए तीस लाख रुपये बैंक क्रेडिट लिकेज ऋण के तौर पर दिया गया। कार्यक्रम में पहुंचे बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक टीएन सिंह ने जीविका समूहों के बीच ऋण का वितरण किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण मुहैया कराया जा रहा है। इस राशि से महिलाएं बकरी पालन, गाय पालन, कुटीर उद्योग सहित अन्य कार्य कर सकती हैं। इससे उनकी मासिक आय बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर होंगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर दिए गए राशि का सदुपयोग सही ढंग से करती हैं तो और राशि जल्द से जल्द फिर स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस मौकै पर शाखा प्रबंधक अरूप कुमार विश्वास ने बताया की आज महिला जागरूक हो रही है। यह नारी सशक्तिकरण का सफल उदाहरण है। बैंक से यह ऋण मिलने पर सभी को रोज़गार सृजन में आर्थिक मदद मिलेगी। जीविका क्लस्टर दो के इंचार्ज सवेरा जीविका महिला संकुल संघ मजगामा संजीव कुमार विश्वास ने शाखा प्रबंधक को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में जीविका के बादल ठाकुर, रूबी कुमारी दास, अंकु दास, नवल किशोर सिंह, सोना कुमारी, सुशील, प्रवीर, राजेश झा, शिवा चन्द्र घोष, सांत्वना घोष आदि उपस्थित थे ।

स्रोत-हिन्दुस्तान
सीमांचल लाइव

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…