Home पूर्णिया गांधी जयंती पर आमसभा आयोजन किया गया

गांधी जयंती पर आमसभा आयोजन किया गया

0 second read
Comments Off on गांधी जयंती पर आमसभा आयोजन किया गया
0
289

गांधी जयंती पर आमसभा आयोजन किया गया
पूर्णिया
दो अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर पूर्णिया पूर्व प्रखंड  के विभिन्न पंचायतों में आमसभा का आयोजन किया। आमसभा को लेकर प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार राय, उपप्रमुख मीणा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, बीपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार सहनी, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) संजीव कुमार सुमन ने कई पंचायत पहुंच कर आमसभा का जायजा लिया। प्रखंड क्षेत्र के बिक्रमपुर पंचायत मे मुखिया रामसरूप रजवाड़, गौरा पंचायत में मुखिया आरती देवी, भोगा करियात पंचायत मे मुखिया साजिद, बियारपुर पंचायत में मुखिया धीरेन्द्र यादव, सिकन्द्रपुर पंचायत में मुखिया हरिओम साह, महराजपुर पंचायत मे मुखिया श्यामा देवी, वीरपुर पंचायत में मुखिया पूनम देवी, डिमिया छतरजान में मुखिया प्रदीप साह, चांदी पंचायत में मुखिया शफिना खातून, रंजीगंज पंचायत में मुखिया अनिता देवी समैत सभी पंचायतों में आमसभा आयोजित किया गया। आमसभा मे बार्षिक योजना 2019-2020 के लिए योजनाओं के लिए जल जीवन और हरियाली मिशन को धरातल पर लाने के लिए योजनाओं का चयन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मनरेगा योजना के तहत वृक्षा रोपन, सरकारी तालाब, सरकारी कुआं का जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया गया।
सीमांचल लाइव

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…