Home मधेपुरा दीपावली पर शहर से गांव तक रोशनी से जगमग

दीपावली पर शहर से गांव तक रोशनी से जगमग

6 second read
Comments Off on दीपावली पर शहर से गांव तक रोशनी से जगमग
0
1,289

दीपावली पर शहर से गांव तक रोशनी से जगमग

जिले में दीपों का पर्व दीपावली रविवार की शाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अपने-अपने घरों और दुकानों को आकर्षक झालरों और रंगीन बल्वों से सजाया। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स दीयों और पारंपरिक दीयों की भी जगमगाहट रही। बच्चों ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। बच्चे, युवा सहित अन्य लोगों ने अपने से बड़े लोगों का आर्शीवाद ग्रहण किया।

दीपावली के मौके पर अपने-अपने घरों के आंगन में आकर्षक रंगोली सजाया गया। साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना भी की गयी। आमलोग अपने घरों के आगे केले का पेड़ लगाकर आकर्षक बनाने का प्रयास किया। दीपावली को लेकर शहर के मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही धीमी रही। दीपावली को लेकर खासकर शहरी क्षेत्रों में पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था सख्त रही। हरेक चौक-चौराहें पर पुलिस बलों का विशेष नजर रहा। पशुपालकों ने सोमवार को भगवान गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा-अर्चना शुरू की। साथ ही पशुओं की पूजा कर सिंह में लाल सिंदूर लगाया और गले में नई डोरी पहनायी गयी।

कुमारखंड एसं के अनुसार। पूरे प्रखंड क्षेत्र में रविवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर जगह घरों को दीया और रंग-बिरंगे झालरों से घरों को सजाया गया था। दीपावली पर जमकर लोगों ने आतिशबाजी भी की। इस दौरान जगह जगह बुराई पर सच्चाई की जीत प्रतीक उक्का पाती जलाकर लोगों ने खुशियां बांटी।

शंकरपुर से एसं के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में दीपावली का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से लोगों ने अपने घर और आस पास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। घरों को झालर और दीपों से सजाया। वहीं दुकानदारों ने अपनी दकानों को सजाकर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। दीपावली पर घरों में बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनायी। पर्व के मौके पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। दिवाली को लेकर कई जगहों पर मेला का आयोजन किया गया।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मधेपुरा
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…