Home मधेपुरा दुर्घटना में बच्चे की मौत, छह लोग जख्मी

दुर्घटना में बच्चे की मौत, छह लोग जख्मी

2 second read
Comments Off on दुर्घटना में बच्चे की मौत, छह लोग जख्मी
0
266

दुर्घटना में बच्चे की मौत, छह लोग जख्मी

चौसा-फुलौत मुख्य सड़क पर चिरौरी फरदावारी के पास सोमवार को टेम्पो पलटने से एक बच्चे की मौत हो गयी। इस घटना में मृतक की मां सहित लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घटना के बाद चालक टेम्पो छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को चौसा पीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल एक महिला को रेफर कर दिया है। उधर घटना से आक्रोशित लोगों ने चौसा-फुलौत मुख्य सड़क जाम कर मुआवजा की मांग की। बताया गया कि आलमनगर थाना क्षेत्र के कोरचक्का बासा की सावित्री देवी और रानी देवी टेम्पो से शादी समारोह में शामिल होने भागलपुर जिले के तेतरी पकरा जा रही थी।

इसी दौरान रास्ते मे चौसा-फुलौत मुख्य सड़क पर चिरौरी फरदावारी के पास चालक के नियंत्रण खोने से टेम्पो पलट गया। इस दुर्घटना में कोर चक्का बासा की सावित्री देवी और उसकी पुत्री ब्यूटी कुमारी, सीटी कुमारी, पुत्र साहिल कुमार, रानी देवी, और उसका पुत्र विवेक कुमार, फुलौत पूर्वी वार्ड पांच के फुलचु साह टेम्पो के नीचे दब गए। जब तक ग्रामीण टेम्पो के नीचे दबे लोगो को बाहर निकाल पाते तब तक सावित्री देवी की पुत्री ब्यूटी की मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद ग्रामीणो की मदद से सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक राजेश यादव ने गंभीर रूप से घायल सावित्री देवी को रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया है।

Source-HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मधेपुरा
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…